कानपुर देहात

सहकार भारती ने शिव शंकर शुक्ला को नियुक्त किया गंगा समग्र का विभाग संयोजक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रमुख संगठन सहकार भारती की ओर से गंगा समग्र प्रकल्प को आगे बढ़ाने के लिए अकबरपुर नगर निवासी शिव शंकर शुक्ला को विभाग संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रमुख संगठन सहकार भारती की ओर से गंगा समग्र प्रकल्प को आगे बढ़ाने के लिए अकबरपुर नगर निवासी शिव शंकर शुक्ला को विभाग संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस आशय की जानकारी सहकार भारती के प्रदेश मंत्री अरविंद दुबे ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से दी।इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व विभाग संयोजक आयुष त्रिवेदी ने बताया कि सहकार भारती की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 7 और 8 जनवरी को मेरठ में आयोजित हुई है। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा कर योजना तय की गई।

ये भी पढ़े-   कानपुर उन्नाव खंड स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक के नामांकन में उमड़ा हुजूम

वहाँ प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्यक्ष ने जनपद के अकबरपुर निवासी शिवशंकर शुक्ला को संगठन के प्रकल्प गंगा समग्र गाँव का विभाग संयोजक घोषित किया। इनके कार्यक्षेत्र में कानपुर नगर, देहात, ग्रामीण, औरैया, इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद हैं। प्रदेश मंत्री ने कहा कि आगामी 17 जनवरी को संगठन के स्थापना दिवस पर जिले में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़े-  अब कानपुर देहात के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में बीबी जी पीएस मूर्ति कार्य करेंगे

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो अम्बरीष अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष जनमेजय सिंह, जिला महामंत्री गौरव त्रिपाठी, जिला संगठन प्रमुख आनंद तिवारी, अर्पित मिश्रा, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी नमन अग्निहोत्री, एबीवीपी के पूर्व विभाग संयोजक आयुष त्रिवेदी, राहुल तिवारी, अंकित मिश्रा, अमित कौशल आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 123 मरीजों का किया गया सफल उपचार

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर…

6 hours ago

शांति और सौहार्द के बीच मनाया गया बकरीद का पर्व

उरई, जालौन। जनपद जालौन में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व इस बार भी पूरी शांति और…

6 hours ago

निजी वाहनों के खिलाफ यात्री एवं मालकर अधिकारी स्मिता वर्मा का सघन चेकिंग अभियान

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। आज यात्री एवं मालकर अधिकारी कानपुर देहात श्रीमती स्मिता वर्मा ने…

6 hours ago

UGC का ऐतिहासिक कदम: अब एक साथ प्राप्त की गई दो डिग्रियां होंगी पूरी तरह मान्य!

राजेश कटियार ,कानपुर देहात: देश में उच्च शिक्षा को अधिक लचीला और छात्र-केंद्रित बनाने की…

6 hours ago

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार पिता को कुचला, मौके पर ही मौत

धाता, फतेहपुर: थाना क्षेत्र के कबरहा गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट…

7 hours ago

बड़ी सफलता: चोरी की बाइक की नंबर प्लेट बदलकर बेचने वाले दो शातिर गिरफ्तार

उरई, जालौन: जनपद में वाहन चोरी और धोखाधड़ी के मामलों पर नकेल कसते हुए, पुलिस…

7 hours ago

This website uses cookies.