G-4NBN9P2G16

सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की पुलिस से झड़प, विधानभवन के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन

यूपी में शिक्षक भर्ती सरकार के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सरकार की कई कोशिश के बाद भी मामला सुलझता नहीं दिख रहा। मंगलवार को लखनऊ में विधान भवन के सामने 97 हजार सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती को लेकर प्रदर्शन हुआ।

लखनऊ,अमन यात्रा ।  यूपी में शिक्षक भर्ती सरकार के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सरकार की कई कोशिश के बाद भी मामला सुलझता नहीं दिख रहा। मंगलवार को लखनऊ में विधान भवन के सामने 97 हजार सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती को लेकर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों ने अतिरिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। इस दौरान मौजूद सुरक्षा बलों के जवानों से अभ्यर्थियों की झड़प भी हुई।

दरअसल, बेसिक शिक्षा परिषद के सरकारी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक की भर्ती योगी सरकार के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। सहायक अध्यापकों की इस भर्ती को लेकर सरकार चौतरफा घिर चुकी है। अभी तक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण में गड़बड़ी के साथ ही 22000 अतिरिक्त पद जोड़े जाने को लेकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इन दोनों के साथ ही 97 हजार अतिरिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

मंगलवार को विधान भवन के सामने हजारों की संख्या में एकत्रित अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस व सुरक्षा के जवानों ने हालात संभालने का प्रयास किया पर सब कुछ नाकाफी दिखा। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद हालात नियंत्रण में आएं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

22 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

49 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

4 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.