G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

सांप के काटने से हुई बच्चे की मौत पर मंत्री ने दी 4 लाख की सहायता

उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

कानपुर देहात: मैथा मारग गांव में सांप के काटने से तीन साल के एक बच्चे की मौत के बाद प्रदेश सरकार की मंत्री और स्थानीय विधायक प्रतिभा शुक्ला ने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

घटना बीते शुक्रवार को शिवली थाना क्षेत्र के मैथा मारग गांव में हुई थी। राकेश कुमार का तीन वर्षीय बेटा अंश अपने घर की चारपाई पर लेटा था। जैसे ही वह नीचे उतरा, उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। अंश के रोने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत उसके पास पहुंचे और देखा कि उसे सांप ने काट लिया है।

ये भी पढ़े- शिक्षक संघ में नया बदलाव: धीरेंद्र त्रिपाठी बने कार्यकारी मंडल अध्यक्ष

परिवार के लोग उसे तुरंत शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मृतक के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़ी हैं और सरकार की तरफ से अन्य योजनाओं का लाभ भी उन्हें दिलाया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

इस दौरान ग्राम प्रधान अखिलेश राठौर, तहसीलदार सुनील कुमार और गांव के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- यूपी में करीब 2 लाख शिक्षकों की नौकरी खतरे में:जब भर्ती हुए तब टेट नहीं था, अब पास करना हुआ अनिवार्य

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु चलाई तबादला एक्सप्रेस

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनपद में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु आज देर… Read More

32 minutes ago

डायट पुखरायां में पांच दिवसीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस का हुआ सफल आयोजन

कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पुखरायां में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित पाँच दिवसीय एकीकृत सम्पूर्ण मॉड्यूल… Read More

1 hour ago

जनपद स्तरीय नवाचार महोत्सव एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम डायट में हुआ संपन्न

कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पुखरायां में गुरुवार को एक दिवसीय नवाचार महोत्सव एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल कानपुर देहात जनपद की बैठक 12 सितंबर को होगी संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो,सुशील त्रिवेदी। उक्त आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल कानपुर देहात के अध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू महामंत्री… Read More

1 hour ago

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ जनपद औरैया में संगठन का अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ

औरैया।शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ जनपद औरैया का 10 सितम्बर2025 को जिला विद्यालय निरीक्षक औरैया कार्यालय के समक्ष शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लम्बित… Read More

1 hour ago

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ बेसिक शिक्षकों का विरोध जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राजेश कटियार,कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता को लेकर प्रदेश भर के शिक्षकों में रोष है।… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.