उन्नाव

साइकिल और सांड से मौत पर देंगे 5 लाख का मुआवजा : अखिलेश

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मंगलवार को उन्नाव पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा में ऐलान किया कि अगर 2022 में सपा की सरकार आती है तो साइकिल से चलने वालों की एक्सीडेंट में मौत होने पर पांच लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

उन्नाव,अमन यात्रा । यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मंगलवार को उन्नाव पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा में ऐलान किया कि अगर 2022 में सपा की सरकार आती है तो साइकिल से चलने वालों की एक्सीडेंट में मौत होने पर पांच लाख का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही सांड से टकराकर दुर्घटना में मौत होने पर भी पांच लाख हमारी सरकार देगी।

मेट्रो सपा की देन है, बाबा झूठे हैं

अखिलेश ने दावा किया कि सीएम योगी बाबा झूठे हैं। कानपुर में मेट्रो सपा की देन है। समाजवादी पार्टी ने ही इसकी शुरूआत की थी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उस समय भाजपा के जो नेता मौजूद थे। उन्हें आज नहीं बुलाया गया है।

अखिलेश ने कहा कि अगर हमारी सरकार जीत कर आती है, तो कानपुर से उन्नाव तक मेट्रो बनाई जाएगी। राम मंदिर के मामले में अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग भगवान श्री राम का मंदिर नहीं बनाना चाहते हैं। भाजपा सिर्फ उनके नाम पर वोट मांगना चाहती है। यही भाजपा का एजेंडा है।

पीयूष जैन का है भाजपा कनेक्शन

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापेमारी पर अखिलेश ने मीडिया को घेरा। कहा कि कुछ मीडिया के लोगों ने उसे मेरा आदमी बता दिया, जो कि गलत है। मैं बता दूं कि भाजपा ने अपने ही घर में छापा मारा है। अगर पीयूष जैन की मोबाइल कॉल डिटेल यानी सीडीआर निकाली जाए तो पता चल जाएगा कि उसका भाजपा के किन-किन नेताओं से संबंध है। उन्होंने कहा कि साल 2022 में उन्नाव से इंकलाब होगा और सरकार में बदलाव होगा।

यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं

अखिलेश ने कोरोना पर सरकार को घेरते हुए कहा कि उन्नाव के गंगा किनारे कितनी लाश बह रही थीं, लेकिन ये सरकार लोगों को लकड़ी तक नहीं दे पाई। लोगों की जान गई, ये भाजपा की नाकामी है। यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। लोग मरते रहे, लेकिन उनको दवा तक नहीं मिल पाई। कोरोना बीमारी फैलने की जिम्मेदारी भाजपा को लेनी चाहिए।

गरीबों की दुश्मन है भाजपा

अखिलेश ने कहा कि ये सरकार लोगों को धोखा दे रही है। गरीबों की दुश्मन बन चुकी है। हमने बिजली के लिए लोगों को सब स्टेशन दिए। अस्पताल और सड़कें दी हैं। भाजपा की सरकार में माफिया को सह मिल रही है, तभी तो भाजपा के गृह राज्य मंत्री आज भी अपनी सीट पर जमे हुए हैं। उनके बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचला था। भाजपा बस नफरत फैलाने का काम करती है। उन्नाव के लोगों ने हमेशा सपा का साथ दिया है। इस बार उन्नाव के लोग मन बनाएं और सपा को वापस लाए।

 

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

11 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

12 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

12 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

14 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

16 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

2 days ago

This website uses cookies.