साइबर सेल तथा थाना पुलिस ने किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर हुए रुपए 51240 कराए वापस,भूरि भूरि की गई प्रशंसा

कानपुर देहात में मंगलवार को साइबर सेल तथा अकबरपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत कर कार्यवाही करते हुए किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि 51240 रुपए को वापस कराया।

ब्रिजेन्द्र तिवारी पुखरायां।कानपुर देहात में मंगलवार को साइबर सेल तथा अकबरपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत कर कार्यवाही करते हुए किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि 51240 रुपए को वापस कराया।पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में साइबर क्राइम से संबंधित घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शिकायतकर्ता प्रशान बाजपेई निवासी यूपीएसआईडीसी नबीपुर कानपुर देहात के साथ बीते 25 अप्रैल को साइबर अपराधी द्वारा शिकायतकर्ता का भविष्य बताने को लेकर 11240 रुपए की साइबर ठगी की गई थी।
\
जिसके संबंध में पीड़ित ने बीते 25 अप्रैल को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।मामले में साइबर सेल तथा थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर अपराधी के बैंक अकाउंट को फ्रीज कराया व बीते 4 अगस्त को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कुल धनराशि 11240 रुपए को वापस कराया।इसी क्रम में शिकायकर्ता अजीत कुमार निवासी सरियापुर थाना अकबरपुर ने बीते 31 जनवरी 2023 को 40000 रुपया गूगल पे के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया गया था।
जो किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर हो गए थे।मामले में शिकायकर्ता ने बीते 06 फरवरी 2023 को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।जिस पर साइबर सेल तथा थाना पुलिस ने लगातार कार्यवाही करते हुए मंगलवार को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कुल धनराशि 40000 रुपए वापस कराए।इस अवसर पर शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर परिषदीय विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…

7 hours ago

भोगनीपुर में 25 किसानों को मिला ‘कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ का लाभ

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…

10 hours ago

नाबालिग को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…

10 hours ago

कानपुर देहात में 403 परिवारों को ₹19.51 करोड़ की ‘कृषक दुर्घटना’ सहायता

कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…

11 hours ago

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

12 hours ago

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

12 hours ago

This website uses cookies.