G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। रूरा थाना क्षेत्र के तिगाईं गांव में बुधवार शाम एक जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर जाने के चलते एक सात वर्षीय मासूम बालिका की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तिगाई गांव निवासी कल्लू पुत्र मथुरा प्रसाद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।उनकी चार पुत्रियों में सबसे छोटी पुत्री श्रृष्टि उम्र करीब सात वर्ष गांव के ही आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ती है।बुधवार देर शाम वह बच्चों संग खेलने के पश्चात घर वापस आ रही थी।तभी उसके घर के सामने बने मकान की जर्जर दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई।जिसके नीचे मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी होने पर आस पड़ोस के लोगों में चीख पुकार मच गई तथा सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत कर मासूम बालिका को मलबे से बाहर निकालकर तत्काल गंभीर अवस्था में उपचार के लिए रूरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां से गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल भेजा गया।उपचार के दौरान श्रष्टि की मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अजय पाठक ने बताया कि दीवार गिरने से मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी।जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।उपचार के दौरान बच्ची की मृत्यु हो गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने सोशल मीडिया… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल… Read More
जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुखरायां,कानपुर देहात। मलासा विकासखंड परिसर में… Read More
This website uses cookies.