G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकबरपुर कानपुर देहात का किया गया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों में लालचन्द्र गुप्ता, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के निर्देशानुसार आज दिनांक 01.04.2023 दिन शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अकबरपुर, कानपुर देहात का औचक निरीक्षण किया गया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों में लालचन्द्र गुप्ता, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के निर्देशानुसार आज दिनांक 01.04.2023 दिन शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अकबरपुर, कानपुर देहात का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें नेत्र परीक्षण विभाग में डॉ मालिनी वोहरा द्वारा माह फरवरी 2023 से आज तक 295 तीमारदारों का नेत्र का परीक्षण किया व उनका उपचार किया गया।

उनके द्वारा दर्ज पंजिका का भी निरीक्षण किया गया व नेत्र का परीक्षण भी करवाया गया। ताकि यह भी जानकारी हो सके कि अस्पताल में संचालित मशीन ठीक ढंग से चल रही है या नहीं चल रही है। इस स्थिति के बारे में पूछताछ भी की गयी। यदि किसी चिकित्सीय मशीन की खराब स्थिति होती है तो इस सम्बन्ध में कार्यवाही की जाती है ताकि रोगी/ तीमारदार को किसी प्रकार कोई परेशानी न हो। यह डॉ. आई. एच. खान द्वारा बताया गया कि सचिव निर्देश दिया गया कि चिकित्सीय सम्बन्धी केन्द्रीय एवं राज्य की योजनाओं का लाभ लगातार आमजनमानस को प्रदान किया जाता रहे। यदि कोई विधिक समस्या होती है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात को किसी भी समस्या को प्रेषित किया जाये। ताकि हरसम्भव निराकरण हो सके।

 

इसके अतिरिक्त विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक जागरूकता रैली भी निकाली गयी, जिसमें निजेन्द्र कुमार सचिव / अपर जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात द्वारा रवाना किया गया। जिसमें यह नारा दिया गया कि हर रविवार मच्छरों पर वार”। जिसमें ब्लॉक अकबरपुर में नियुक्त आशा बहुओं द्वारा इस रैली में प्रतिभाग किया गया। जागरूकता रैली का आयोजन डॉ. आई. एच. खान व उनके सहयोगी टीम द्वारा किया गया। सचिव द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि समय-समय पर लगातार जागरूकता शिविर आयोजित कराये जायें।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

19 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

29 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.