सार्जन और रावण कांवड़ यात्रा में मचा रहे धूम,देश के पांच सबसे बड़े डीजे पहुंचे हरिद्वार,पुलिस की उड़ी नींद

श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा निकाली जाती है।कांवड़िए अपने कंधों पर गंगाजल से भरा कांवड़ लेकर आते हैं और देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करते हैं।इस बार झारखंड का सबसे बड़ा डीजे सार्जन 60 लोगों की टीम के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की नींद उड़ाकर हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ यात्रा में धूम मचा रहा है।

एजेंसी, मेरठ। श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा निकाली जाती है।कांवड़िए अपने कंधों पर गंगाजल से भरा कांवड़ लेकर आते हैं और देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करते हैं।इस बार झारखंड का सबसे बड़ा डीजे सार्जन 60 लोगों की टीम के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की नींद उड़ाकर हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ यात्रा में धूम मचा रहा है।

इसके अलावा रावण डीजे सहित तीन और डीजे मेरठ से तैयार होकर हरिद्वार पहुंच चुके हैं।इस बार कांवड़ यात्रा मेरठ के युवाओं ने देश भर में प्रख्यात झारखंड से लेकर गाजियाबाद,बुलंदशहर के सबसे बड़े डीजे बुक किए हैं। सोशल मीडिया पर भी ये डीजे धूम मचा रहे हैं।सभी ने सिवाया टोल प्लाजा पर कंप्टीशन करने की तैयारी की है।

मेरठ से डीजे पहुंचे हरिद्वार

रोहटा रोड के रहने वाले रवि और उनकी टीम ने नोएडा का सबसे बड़ा डीजे रावण बुक किया है।इस टीम में रोहटा रोड के साथ शहर के भी युवक हैं।यह डीजे शनिवार को हरिद्वार पहुंच गया।रावण का साउंड हर किसी के दिल को दहला देता है। गाजियाबाद लोनी के बीच रिचतल के डीजे कसाना को मेरठ के विनीत की टीम ने बुक किया है।यह डीजे हरिद्वार पहुंच गया है।अत्याधुनिक साउंड के साथ यह डीजे भी पश्चिम उत्तर प्रदेश के मशहूर डीजे में से एक है।चौधरी डीजे परतापुर बुलंशहर का डीजे भी अपनी साउंड के लिए मशहूर है। इस डीजे को अजय लालकुर्ती और सदर के युवकों ने बुक किया है। इसके अलावा मेरठ के मोनू डीजे को लालकुर्ती के युवकों ने बुक किया है। इस बार सबसे बड़ा डीजे सार्जन डीजे है।झारखंड का यह डीजे अनुज सहित देवपुरी के युवकों ने बुक किया है।यह डीजे भी हरिद्वार पहुंच गया है। इस डीजे के साथ 60 युवकों की अलग टीम भी शामिल है।

टोल प्लाजा पर होती है प्रतिस्पर्धा

टोल प्लाजा पर डीजे प्रतिस्पर्धा 12 वर्ष से हो रही है। तमाम पाबंदियों के बाद भी हर साल यहां डीजे प्रतिस्पर्धा होती है। एक डीजे पर 300 से 700 युवकों की टोली डीजे पर डांस करती है। ऐसे में अत्यधिक साउंड के चलते युवा जोश से भर जाते हैं और घंटों प्रतिस्पर्धा चलती है।बाईपास पर कांवड़ सेवा शिविरों में लगे डीजे के साथ भी प्रतिस्पर्धा की जाती है,जिस डीजे की साउंड अधिक होती है तो दूसरा डीजे वाला अपना साउंड बंद कर हार स्वीकार करता है और टीम आगे बढ़ जाती है।

सार्जन डीजे की आठ लाख है कीमत

मेरठ शहर से उत्तराखंड गए डीजे रावण की बुकिंग 7 लाख 50 हजार रूपए,डीजे कसाना की 7 लाख,चौधरी डीजे की 6 लाख 50 हजार और मोनू डीजे की बुकिंग 5 लाख में हुई। सबसे महंगा डीजे सार्जन 8 लाख में बुक हुआ है।इसमें जनरेटर, तेल आदि अन्य खर्च अलग हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

1 hour ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

1 hour ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

1 hour ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

2 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

2 hours ago

बालिका व बालक गृह का औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर अधिकारियों को निर्देश

कानपुर नगर: कानपुर नगर में जिला जज चवन प्रकाश, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और जिला…

2 hours ago

This website uses cookies.