कानपुर देहात

सावधन! स्कूलों के औचक निरीक्षण का अभियान रहेगा जारी

प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों का सघन निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग 8 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक की जायेगी। सघन निरीक्षण के दौरान स्कूलों में उपस्थित, समय पर अनुपस्थित, विलंब से आने वाले, समय से पूर्व स्कूल छोड़ने वाले शिक्षकों की जानकारी ली जाएगी।

कानपुर देहात, अमन यात्रा : प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों का सघन निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग 8 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक की जायेगी। सघन निरीक्षण के दौरान स्कूलों में उपस्थित, समय पर अनुपस्थित, विलंब से आने वाले, समय से पूर्व स्कूल छोड़ने वाले शिक्षकों की जानकारी ली जाएगी। स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति और गुणवत्ता का स्तर देखा जाएगा। विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में उनके पढ़ने-लिखने, समझने, अभिव्यक्ति और विज्ञान एवं गणित में दक्षता को परखा जाएगा। निरीक्षण दल द्वारा विद्यार्थियों में गुणवत्ता सुधार और शतप्रतिशत उपस्थिति हेतु किए जा रहे उपचारात्मक प्रयास की जानकारी ली जाएगी।
स्कूलों में नियमित प्रार्थना सभा और अन्य गतिविधियों, निर्धारित शैक्षणिक कैलेण्डर का अनुपालन, शिक्षक डायरी का संधारण और उसके अनुसार अध्यापन को भी देखा जायेगा। इसी प्रकार मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन, रसोईयों का मानदेय के साथ ही गांव के रूरल इंडस्ट्रिज पार्क इसकी भी जानकारी ली जायेगी। स्कूल में प्रयोगशाला के संचालन के साथ ही प्रयोगशाला में उपलब्ध सामग्रियों का ब्योरा भी एकत्र किया जाएगा। वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्याें की जानकारी, स्वीकृत पद अनुसार प्रधानाध्यापक-शिक्षकों की नियुक्ति, स्वीकृत पद संख्या अनुसार विद्यार्थियों के प्रवेश की जानकारी के साथ ही पुस्तकालय, प्रयोगशाला कक्ष और खेल मैदान की स्थिति का भी जायजा लिया जायेगा। अनुदेशक अपने विषय को पढ़ा रहे हैं या नहीं इसकी भी प्रधानाध्यापक से जानकारी ली जाएगी।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने विशेष निरीक्षण अभियान 20 अक्टूबर तक जारी रखने के निर्देश सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को अभियान में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है। विशेष अभियान के तहत सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) व बीएसए को निर्देश हैं कि वे जिले के दूरस्थ चार ब्लॉकों का चयन करें और खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों को रोजाना सुबह 6 बजे से जिला मुख्यालय बुलाकर चिह्नित विद्यालयों में निरीक्षण के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण आख्या बेसिक शिक्षा अधिकारी, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक को प्रतिदिन भेजेंगे। मंडली सहायक शिक्षा निदेशक 20 अक्टूबर की सायं तक सभी आख्याओं को संकलित कराते हुए निदेशालय की वेबसाइट पर भेजेंगे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर परिषदीय विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…

9 hours ago

भोगनीपुर में 25 किसानों को मिला ‘कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ का लाभ

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…

12 hours ago

नाबालिग को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…

12 hours ago

कानपुर देहात में 403 परिवारों को ₹19.51 करोड़ की ‘कृषक दुर्घटना’ सहायता

कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…

12 hours ago

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

14 hours ago

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

14 hours ago

This website uses cookies.