सिकंदरा में मां बेटे पर धारदार औजार से हमला,रास्ते से निकलने को लेकर हुआ था विवाद,दो आरोपी गिरफ्तार
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रामनगर डेरा में रास्ते से निकलने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को धारदार औजार से हमला कर घायल कर दिया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रामनगर डेरा में रास्ते से निकलने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को धारदार औजार से हमला कर घायल कर दिया।हमले में अशोक कुमार और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना उस समय हुई जब अशोक कुमार अपनी मां कुसमा को लेकर सिकंदरा कस्बा जा रहा था।रास्ते में गांव के ही सोनपाल से बहस हो गई।बात इतनी बढ़ गई कि सोनपाल और उसके साथी दिनेश ने धारदार औजार से अशोक पर हमला कर दिया।हमले में अशोक और उसकी मां कुसमा गंभीर रूप से घायल हो गए।शोर शराबा सुनकर अशोक को बचाने पहुंचे उसके भाई शिवकुमार और बलवीर पर भी हमलावरों ने हमला किया।जिससे वह भी घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था,जिसमें धारदार हथियार से हमला कर कुछ लोगों को घायल कर दिया गया।पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।घायलों का उपचार के पश्चात उन्हें घर भेज दिया गया है।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.