G-4NBN9P2G16

सिक्किम में पुरानी पेंशन लागू करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का मुद्दा राजनीतिक दलों के लिए बड़ा सिरदर्द बनता जा रहा है। मोदी सरकार पर अब पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। इसका कारण है कि कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने अपने यहां पुरानी पेंशन बहाल कर दी है।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का मुद्दा राजनीतिक दलों के लिए बड़ा सिरदर्द बनता जा रहा है। मोदी सरकार पर अब पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। इसका कारण है कि कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने अपने यहां पुरानी पेंशन बहाल कर दी है।
देश में पुरानी पेंशन की मांग की गूंज चारों ओर उठ रही है। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के साथ-साथ अन्य संघटनों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए तहलका मचा रखा है। इसी का नतीजा है कि कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने अपने यहां पुरानी पेंशन लागू कर दी है। इसी क्रम में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने 11 सितंबर 2023 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक समिति का गठन किया गया था जिसकी रिपोर्ट के बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है।
तमांग ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद एक निश्चित पेंशन मिलेगी। यह पेंशन उनके अंतिम वेतन का 50 फीसदी होगा। उन्होंने कहा कि ओपीएस के लागू होने से सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। तमांग ने कहा कि ओपीएस को लागू करने के लिए राज्य सरकार को कुछ वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन सरकार ने इन चुनौतियों का सामना करने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के बीच खुशी है। इससे पहले, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश ने भी पुरानी पेंशन योजना को लागू किया है।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

9 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

9 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

10 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

11 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.