सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात फैक्ट्रीकर्मी का आवास के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव,फैली सनसनी,पुलिस छानबीन में जुटी
रविवार की सुबह 4:00 बजे औद्योगिक क्षेत्र रनिया में संचालित कपिला पशु आहार फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर नौकरी करने वाले एक साठ वर्षीय व्यक्ति का फैक्ट्री के अंदर बने उसके आवास के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। रविवार की सुबह 4:00 बजे औद्योगिक क्षेत्र रनिया में संचालित कपिला पशु आहार फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर नौकरी करने वाले एक साठ वर्षीय व्यक्ति का फैक्ट्री के अंदर बने उसके आवास के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मृतक अशोक कुमार पांडे पुत्र रामदुलारे पांडे मूल निवासी ऊंचाहार रायबरेली रनिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कपिला पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे।वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे,शनिवार की शाम को वह फैक्ट्री के अंदर बने अपने आवास पर सोने चले गए। रविवार की सुबह 4:00 बजे जब उसके साथियों ने उसके आवास पर पहुंच कर उसे बुलाने का प्रयास किया तो वह तमाम आवाज़ देने के बाद भी नहीं बोला तब फैक्ट्री कर्मचारी ने उसके आवास के खिड़की से झांक कर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा था।
घटना की जानकारी होते ही पूरे फैक्ट्री में सनसनी फैल गई,फैक्ट्री प्रबंधन ने उपरोक्त मामले की जानकारी थाना रनिया पुलिस को दी।मामले की जानकारी होते ही रनिया थाने के उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा पूरे मामले की तहकीकात करने में जुट गए,वही फैक्ट्री के सुपरवाइजर अरुण कुमार मृतक अशोक कुमार पांडे के शव को जिला अस्पताल/ मेडिकल कॉलेज अकबरपुर कानपुर देहात लेकर पहुंचे जहां पर मौजूद डॉक्टर श्री प्रकाश ने अशोक कुमार का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात अस्पताल प्रशासन ने उपरोक्त मृतक केशव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.