कानपुर देहात

सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात फैक्ट्रीकर्मी का आवास के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव,फैली सनसनी,पुलिस छानबीन में जुटी

रविवार की सुबह 4:00 बजे औद्योगिक क्षेत्र रनिया  में संचालित कपिला पशु आहार फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर नौकरी करने वाले एक साठ वर्षीय व्यक्ति का फैक्ट्री के अंदर बने उसके आवास के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। रविवार की सुबह 4:00 बजे औद्योगिक क्षेत्र रनिया  में संचालित कपिला पशु आहार फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर नौकरी करने वाले एक साठ वर्षीय व्यक्ति का फैक्ट्री के अंदर बने उसके आवास के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मृतक अशोक कुमार पांडे पुत्र रामदुलारे पांडे मूल निवासी ऊंचाहार रायबरेली रनिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कपिला पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे।वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे,शनिवार की शाम को वह फैक्ट्री के अंदर बने अपने आवास पर सोने चले गए। रविवार की सुबह 4:00 बजे जब उसके साथियों ने उसके आवास पर पहुंच कर उसे बुलाने का प्रयास किया तो वह तमाम आवाज़ देने के बाद भी नहीं बोला तब फैक्ट्री कर्मचारी ने उसके आवास के खिड़की से झांक कर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा था।

 

घटना की जानकारी होते ही पूरे फैक्ट्री में सनसनी फैल गई,फैक्ट्री प्रबंधन ने उपरोक्त मामले की जानकारी थाना रनिया पुलिस को दी।मामले की जानकारी होते ही रनिया थाने के उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा पूरे मामले की तहकीकात करने में जुट गए,वही फैक्ट्री के सुपरवाइजर अरुण कुमार मृतक अशोक कुमार पांडे के शव को जिला अस्पताल/ मेडिकल कॉलेज अकबरपुर कानपुर देहात लेकर पहुंचे जहां पर मौजूद डॉक्टर श्री प्रकाश ने अशोक कुमार का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात अस्पताल प्रशासन ने उपरोक्त मृतक केशव को अस्पताल की मोर्चरी  में रखवा दिया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

13 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

14 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

14 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

15 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

15 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

15 hours ago

This website uses cookies.