G-4NBN9P2G16
करियर

सिविल सेवा परीक्षा 2024: 1009 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अनुशंसा, परिणाम घोषित

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज सिविल सेवा परीक्षा, 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 1009 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है।

कानपुर: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज सिविल सेवा परीक्षा, 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 1009 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है। यह परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी, जिसके बाद जनवरी-अप्रैल 2025 में व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) आयोजित किए गए थे।

आयोग द्वारा अनुशंसित उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ के पदों पर नियुक्त किए जाएंगे।

आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा नियम 2024 के अनुसार एक समेकित आरक्षित सूची भी बनाई है। विभिन्न सेवाओं में नियुक्तियां परीक्षा नियमों में निहित प्रावधानों और सरकार द्वारा भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या के आधार पर की जाएंगी।

सरकार द्वारा भरी जाने वाली रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

वर्ग रिक्तियों की संख्या पीडब्ल्यूबीडी सहित
सामान्य 335 (10-1, 05-2, 11-3, 05-5)
ईडब्ल्यूएस 109 (00-1, 01-2, 00-3, 00-5)
अन्य पिछड़ा वर्ग 318 (02-1, 02-2, 03-3, 03-5)
अनुसूचित जाति 160 (00-1, 00-2, 00-3, 01-5)
अनुसूचित जनजाति 87 (00-1, 00-2, 02-3, 00-5)
कुल 1009 (12-1, 08-2, 16-3, 09-5)

विभिन्न सेवाओं में रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

सेवा सामान्य ईडब्ल्यूएस अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कुल
आई.ए.एस. 73 18 52 24 13 180
आई.एफ.एस. 23 05 13 09 05 55
आई.पी.एस. 60 14 41 22 10 147
केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ 244 57 168 90 46 605
समूह ‘बी’ सेवाएँ 55 15 44 15 13 142
कुल 455 109 318 160 87 1129*

*इसमें 50 PwBD रिक्तियां शामिल हैं (12 PwBD-1, 08 PwBD-2, 16 PwBD-3 और 14 PwBD-5)।

आयोग ने 241 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम रखी है, जबकि 01 अभ्यर्थी का परिणाम रोक दिया गया है।

उम्मीदवार अपनी परीक्षाओं/भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए यूपीएससी परिसर में परीक्षा हॉल के पास स्थित “सुविधा काउंटर” पर कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 23385271, 23381125, और 23098543 पर संपर्क कर सकते हैं।

परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध होगा। आयोग ने बताया कि परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उम्मीदवारों के अंक भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में दो पक्षों के बीच फायरिंग में तीन लोग घायल,दो गंभीर

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के ज्योति गांव में शनिवार शाम एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।परिणामस्वरुप… Read More

6 hours ago

युवक को जहरीले कीड़े ने डसा,हालत गंभीर

पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौटा द्वितीय में एक युवक को जहरीले कीड़े ने डस लिया।जिसे पुखरायां सीएचसी… Read More

8 hours ago

कानपुर देहात में दो अज्ञात बाइक सवारों ने बुजुर्ग से की 7400 रुपए की टप्पेबाजी

पुखरायां।कानपुर देहात में टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग… Read More

8 hours ago

मन की बात सुनने के बाद ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

कानपुर देहात:  कानपुर देहात के गिरधरपुर गांव में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के 'मन की बात'… Read More

9 hours ago

कानपुर देहात में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ अलर्ट

कानपुर देहात: कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।… Read More

9 hours ago

दो साल में टेट करो पास वरना जबरन होगा रिटायरमेंट

कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.