सीएचएस एजुकेशन सेंटर में मना वार्षिकोत्सव

नबीपुर स्थित सीएचएस एजुकेशन सेंटर का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा किए गए स्वागत गीत, मिनियन शो और विभिन्न वाद्य यंत्रों की संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया

कानपुर देहात।नबीपुर स्थित सीएचएस एजुकेशन सेंटर का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा किए गए स्वागत गीत, मिनियन शो और विभिन्न वाद्य यंत्रों की संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

वर्ष का उत्सव का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक चौधरी सुखराम सिंह, संरक्षिका नीता सिंह, अध्यक्ष मोहित सिंह यादव और प्रधानाचार्य शिल्पी निगम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सर्वप्रथम बच्चों ने गणेश वन्दना प्रस्तुत की। इसके बाद वार्षिकोत्सव में सभी नवरस की थीम पर आधारित प्रस्तुतियां हुई। कृष्ण लीला में कुरुक्षेत्र के समय भगवान कृष्ण द्वारा दिए गए गीता उपदेश का मंचन किया गया। रतन टाटा को भावपूर्ण गीत के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई।

राजस्थानी कठपुतली कला पर आधारित डोरियों का संसार प्रस्तुत किया गया। ‌भारत की विविधता में एकता को दर्शाता कलर्स आफ इंडिया आदि कार्यक्रमों का मंचन हुआ। इस दौरान विवेक ‌द्विवेदी प्रधानायाचार्य बी०एन०डी०, पूर्व एमएलसी दिलीप सिंह यादव, नीरज सिंह गौर, आनन्द सिंह, सुरेश सिंह, अभय सिंह यादव समेत विद्यालय के शिक्षक और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

6 hours ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

9 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

9 hours ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

10 hours ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

1 day ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

1 day ago

This website uses cookies.