कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महिला सुरक्षा दल द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया

बरौर थाना पुलिस के महिला सुरक्षा दल द्वारा मंगलवार को थाना क्षेत्र के दुर्वासा ऋषि आश्रम में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना पुलिस के महिला सुरक्षा दल द्वारा मंगलवार को थाना क्षेत्र के दुर्वासा ऋषि आश्रम में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर उन्हें सरकार द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई।बताते चलें कि सूबे की योगी सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा के लिए लगातार कदम उठा रही है।सम्पूर्ण प्रदेश में मिशन शक्ति व नारी सशक्तिकरण के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में मंगलवार को थाना क्षेत्र के दुर्वासा ऋषि आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस दौरान महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला पुलिसकर्मी अंशु शर्मा ने कहा कि स्कूल,कॉलेज रास्ते आते जाते अगर कोई शोहदा,मनचला उन्हें परेशान करता है तो घबराएं नहीं बल्कि सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इस दौरान शिकायतकर्ता का नाम भी गोपनीय रखा जायेगा।वूमेन पावर लाइन के लिए टोल फ्री नम्बर 1090 तथा आपातकालीन सेवा के लिए 112 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

 

महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य सेवा 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं।इसके अलावा थाने पर भी महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां पर महिला पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं।महिलाएं थाने पर जाकर भी अपनी समस्या से अवगत करा सकतीं हैं।इस मौके पर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह तथा महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button