सीएम योगी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई,जानें क्या कहा

पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का आज 51वां जन्मदिन है।इस मौके पर अखिलेश यादव को बधाइयां देने का तांता लगा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का आज 51वां जन्मदिन है।इस मौके पर अखिलेश यादव को बधाइयां देने का तांता लगा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।

बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर पार्टी की तरफ से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पार्टी 1 से 7 जुलाई तक राज्य के प्रत्येक गांव में पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव में सपा ने यूपी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।प्रदेश की 80 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही सपा न सिर्फ यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, बल्कि भाजपा-कांग्रेस के बाद देश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई। इस जीत ने इंडिया गठबंधन में सपा का कद बढ़ाया है।यूपी की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर दिल्ली का रुख किया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

6 hours ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

9 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

9 hours ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

10 hours ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

1 day ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

1 day ago

This website uses cookies.