G-4NBN9P2G16
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का आज 51वां जन्मदिन है।इस मौके पर अखिलेश यादव को बधाइयां देने का तांता लगा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।
बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर पार्टी की तरफ से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पार्टी 1 से 7 जुलाई तक राज्य के प्रत्येक गांव में पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव में सपा ने यूपी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।प्रदेश की 80 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही सपा न सिर्फ यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, बल्कि भाजपा-कांग्रेस के बाद देश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई। इस जीत ने इंडिया गठबंधन में सपा का कद बढ़ाया है।यूपी की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर दिल्ली का रुख किया है।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.