G-4NBN9P2G16
पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। झंडारोहण विद्यालय संस्थापक धर्मपाल सिंह ने किया।सभी ने तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।बच्चों ने राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति के गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।स्कूली बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ तिरंगा रैली निकाली।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई।प्रभात फेरी गाजे बाजे की धुन में विद्यालय से शुरू हुई तथा सम्पूर्ण बरौर कस्बा,मीनापुर, बरवा रसूलपुर का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय में समाप्त हुई।इस दौरान बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए लोगों ने जगह जगह स्टाल लगाकर ठंडा शरबत व मिष्ठान वितरित किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भारत माता की जय,बंदे मातरम के नारे लगाए।साथ ही सुभाष चंद्र बोस,पंडित जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी की जय ने नारे भी गूंजे।स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया,जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
अपने संबोधन में प्रबंधक प्रदीप सिंह ने कहा कि हर साल 15 अगस्त का दिन देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस दिन भारत ने 200 सालों के ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी।स्वतंत्रता दिवस भारत के लिए गर्व और एकता का प्रतीक है।भारत की आजादी की लड़ाई यहां के सभी जाति,धर्म,संप्रदाय,वर्ग के लोगों ने लड़ी।आज जब देश के अलग अलग राज्यों के अलग अलग संस्कृतियों व भाषा बोलने वाले लोग एकसाथ स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं तो विविधता में एकता का खूबसूरत नजारा दिखता है।एक भारत,श्रेष्ठ भारत का भाव दिखता है।
इस मौके पर अध्यक्ष कुलदीप सचान,प्रधानाचार्य संदीप कुमार,उपप्रधानाचार्य मो जमील,शिक्षक कमल कुमार,अजीत सचान,गोविंद,शिवम मिश्रा,विवेक पांडेय,दिनेश सविता,अजीत सक्सेना,जयचंद्र भारती,आंशी कश्यप,आकृति द्विवेदी,आकांक्षा पाल, उमरा शेख,वैशाली,सीमा,दिव्या समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.