सीएलडी इंटर कॉलेज में टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,छात्र छात्राओं ने दिखाए हुनर

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज में रविवार को टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के दौरान छात्र छात्राओं ने अपने हुनर दिखाए।प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज में रविवार को टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के दौरान छात्र छात्राओं ने अपने हुनर दिखाए।प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।रविवार को तहसील क्षेत्र के सीएलडी इंटर कॉलेज मीनापुर में छात्र छात्राओं के ज्ञानवर्धन हेतु टेलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में अलग अलग वर्ग से विद्यालय के कुल 760 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया वहीं इस दौरान प्रतियोगिता में अन्य विद्यालयों के 30 छात्र छात्राओं ने भी प्रतिभाग कर अपने अपने हुनर दिखाए।प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।मौजूद शिक्षकों छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा का निखार होता है।साथ ही साथ उनके ज्ञान में वृद्धि होती है।इसलिए विद्यालयों में समय समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होना अति आवश्यक होता है।इस मौके पर संस्थापक धर्मपाल सिंह,अध्यक्ष कुलदीप सचान,अमरदीप सिंह सचान,प्रधानाचार्य अशोक कुमार,उपप्रधानाचार्य मो जमील,शिक्षक कमल कुमार,अजीत सचान,गोबिंद सचान,अनूप,सत्यम,आकाश, उत्कर्ष,शिवम,देश बहादुर, अभिजीत,शिव,आंशी,विधि, मोना,दिव्या,दीक्षा,उमरा,वैशाली आदि मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर तथा घार में देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े…

42 minutes ago

बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शुक्रवार को देश का…

2 hours ago

कानपुर देहात में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कस्बे…

2 hours ago

विद्या संजीवन शिक्षा निकेतन हलधरपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पुखरायां।कानपुर देहात के विधा संजीवन शिक्षा निकेतन जूनियर हाइस्कूल हलधरपुर भोगनीपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता…

3 hours ago

बरौर थाना परिसर में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, थाना प्रभारी ने किया ध्वजारोहण

पुखरायां।बरौर थाना परिसर में शुक्रवार को देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से…

3 hours ago

रनियां पंचायत सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किया गया वृक्षारोपण

पुखरायां।अमरौधा विकासखंड के रनियां ग्राम पंचायत स्थित पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को ग्राम प्रधान योगेश…

3 hours ago

This website uses cookies.