G-4NBN9P2G16
कानपुर

सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में योगासन खेल प्रतियोगिता शुरू

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के उपलक्ष्य में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की प्रेरणा से योगासन खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज और शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कानपुर,अमन यात्रा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के उपलक्ष्य में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की प्रेरणा से योगासन खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज और शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम अध्यक्ष और संस्थान के निदेशक डॉ. दिग्विजय शर्मा ने विभिन्न महाविद्यालयों से प्रतिभाग करने आये छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि यह प्रतियोगिता स्कूल आफ हेल्थ साइंसेज में आयोजित हो रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और उ.प्र. योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव आचार्य विपिन पथिक ने योगासन को खेल में शामिल किए जाने से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आज योगासन एक खेल के रूप में मान्यता प्राप्त कर चुकी है। जैसे सभी खिलाड़ियों को खेल कोटे का लाभ मिलता है, उसी प्रकार योगासन खिलाड़ियों को भी नौकरी आदि में इस कोटे का लाभ मिलेगा। विशिष्ट अतिथि एवं सीएसजेएमयू मीडिया प्रभारी डॉक्टर विशाल शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुआ कहा कि योग हमारी प्राचीन विद्या है। हमारे ऋषि मुनि इस विद्या को अपनी चेतना शक्ति और बौद्धिक क्षमता विकसित करने के लिए करते थे। इसलिए यह जितनी प्राचीन काल में प्रासंगिक थी उतनी ही आज भी है।

कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डा. राम किशोर ने कार्य योजना को बताते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में महिला पीजी कॉलेज कानपुर, सेन महाविद्यालय, वीएसएसडी कॉलेज, डीएवी कॉलेज, ब्रह्मानंद पीजी कॉलेज, स्कूल ऑफ हेल्थ साईंसेज, शारीरिक शिक्षा विभाग, यू.आई.ई.टी., फार्मास्यूटिकल, एजुकेशन विभाग आदि के 89 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। इन्हें चार आयु वर्गों में बांटा गया है और प्रत्येक भाग से महिला और पुरुष अलग-अलग हैं। इस प्रकार प्रतियोगिताओं के 8 समूह हैं, जिसमें से प्रत्येक समूह के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 24 जून को योग महोत्सव में मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। विदित हो कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला में आगामी 24 जून को योग से प्रथम पद्मश्री प्राप्त स्वामी भारत भूषण महाराज विश्वविद्यालय में ’’मानवता के लिए योग’’ विषय पर अपना उद्बोधन देंगे। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला का सबसे बड़ा और अंतिम आयोजन होगा जो विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में संपन्न किया जाएगा। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने बताया 21 तारीख को भी दोनों संस्थाएं मिलकर एक भव्य आयोजन स्टेडियम में संपन्न करेंगे, जिसमें लगभग 500 प्रतिभागी भाग लेंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 7 बजे प्रारंभ हो जाएगा जो निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सम्पन्न किया जायेगा। सभी प्रतिभागियों को प्रातः 6 : 30 अपने अपने स्थान पर पहुंच जाना होगा।

प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रीति पाण्डेय ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में उत्साहवर्धन करेगा और लोग योगासन को भी एक खेल प्रतियोगिता के रूप में जानेंगे। उन्होंने इसके आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पक्ष को भी विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डा. श्रवण कुमार यादव, सचिन कुमार आदि लोग उपस्थिति रहें।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

20 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

2 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

3 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.