कानपुर

सीएसजेएमयू में लाइब्रेरी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

यदि आप को किताबों की दुनिया में रोजगार की तलाश है तो छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में लाइब्रेरी के कोर्स में एडमिशन लेकर उसे साकार करने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं। छात्र-छात्राओं के लिए वि.वि. की वेबसाइट पर आवेदन का आखिरी मौका 31 जुलाई है।

कानपुर, अमन यात्रा  : यदि आप को किताबों की दुनिया में रोजगार की तलाश है तो छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में लाइब्रेरी के कोर्स में एडमिशन लेकर उसे साकार करने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं। छात्र-छात्राओं के लिए वि.वि. की वेबसाइट पर आवेदन का आखिरी मौका 31 जुलाई है। वि.वि. के डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी साइंस में बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस और मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे है।

बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस 01 वर्ष का पाठ्यक्रम है, जिसमें दो सेमेस्टर होंगे। इस कोर्स में कुल 40 सींटे है, जिसमें किसी भी स्ट्रीम से 45 प्रतिशत अंको से स्नातक पास छात्र आवेदन कर सकते है। मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस भी 01 वर्ष की अवधि का कोर्स है, जिसमें कुल 40 सीटें है। इस कोर्स के लिए भी न्यूनतम अर्हता स्नातक पास है। लाइब्रेरी साइंस के क्षेत्र में कम कम्पटीशन के चलते, रोजगार के अवसर अधिक है। इन कोर्सेज को करने के बाद छात्र-छात्राएं स्कूल, कॉलेज विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय संग्रहालय, सी.एस.आई.आर, डी.आर.डी.ओ.ए, आई.सी.एम.आर जैसे संस्थानों में रोजगार पा सकते है। इसके साथ ही सरकारी मंत्रालयों, रेडियो स्टेशन, अभिलेखागार आदि में भी नौकरी के अपार अवसर हैं। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया विश्वविद्यालय का केन्द्रीय पुस्तकालय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एवं नई तकनीकों के साथ कार्य कर रहा है। डिजिटलाइजेशन की बढ़ती मांग के साथ-साथ डिजिटल और अन्य पुस्तकालयों के प्रबंधन के लिए लाइब्रेरी साइंस के क्षेत्र में लाइब्रेरियन की मांग बढ़ी है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

नाबालिग को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…

26 minutes ago

कानपुर देहात में 403 परिवारों को ₹19.51 करोड़ की ‘कृषक दुर्घटना’ सहायता

कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…

35 minutes ago

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

2 hours ago

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

2 hours ago

दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

उरई, जालौन। रविवार रात एक दुखद घटना में झांसी से कानपुर जा रही एक मालगाड़ी…

2 hours ago

जिलाबदर अपराधी तमंचे के साथ गिरफ्तार: चुर्खी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा…

2 hours ago

This website uses cookies.