G-4NBN9P2G16

सीएसजेएमयू में सड़क सुरक्षा के विषय पर सेमिनार आयोजित

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में नेशनल कैडेट कार्पस की 17वीं गर्ल्स यूपी बटालियन एवं स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय ’सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं विश्व पृथ्वी दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कानपुर,अमन यात्रा । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में नेशनल कैडेट कार्पस की 17वीं गर्ल्स यूपी बटालियन एवं स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय ’सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं विश्व पृथ्वी दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विशिष्ट अतिथि प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में लगातार ऐसे कार्य हो रहें है, जो पृथ्वी को संरक्षित रखने में जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में भागते हुए हमें अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को भी याद रखना होगा, जिससे पर्यावरण तथा मनुष्य के बीच संतुलन बना रहे। उन्होंने पेड़ों के महत्व के बारे में बताया और कहा कि सम्पूर्ण जीवन पेड़ मौन रहकर हमें फल, फूल, छाया आदि कई चीज़े प्रदान करते है, अतः हमें इनकी अपने संतान की भांति ध्यान रखना चाहिए। कानपुर नगर के ए.सी.एम.ओ. डॉ. सुबोध प्रकाश ने विश्व पृथ्वी दिवस के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी छात्र-छात्राओं की बीच साझा की। उन्होंने पृथ्वी के महत्व को समझाते हुए इसकी रक्षा करने के लिए सभी को प्रेरित किया।

ए.सी.पी. दिनेश शुक्ला ने यातायात सुरक्षा के नियमों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें, सीट बेल्ट का हमेशा प्रयोग करें, नशे में वाहन न चलायें तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगायें। यातायात प्रशिक्षक शिव सिंह चोखर ने अत्यंत सरल भाषा में छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के बारे जानकारी दी।

इस मौके पर नेशनल कैडेट कार्पस 17वीं गर्ल्स यूपी बटालियन की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात और पर्यावरण संबंधी बहुत से मुद्दों पर जानकारी साझा की। मंच का संचालन एन.सी.सी. कैडेट 17वीं गर्ल्स यूपी बटालियन की इंचार्ज अर्पणा कटियार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन स्कूल आफ हेल्थ साइंसेस के निदेशक डॉ. दिग्विजय शर्मा ने किया। इस मौके पर सह-निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. वर्षा प्रसाद, डॉ. के.के. पाण्डेय, डॉ. सिधांशु राय, डॉ. राम किशोर एवं छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

48 seconds ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

1 minute ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

24 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

51 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.