अपना जनपदवाराणसी

चकियाः रक्षामंत्री ने कहा जल्द ही हमारे देश में सभी तरह के हथियार, टैंक, गोले और मिसाइलें बनने लगेंगी…….अमृत काल समाप्त होते होते 2047 तक भारत दुनिया की…….

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकारी कर रही काम-राजनाथ सिंह

चकिया, चंदौली। शनिवार को पैतृक गांव भभौरा में अपनी भाभी के त्रयोदशा में शामिल होने के लिए पहुंचे भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को नए साल की बधाई देते हुए कहा है कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार अच्छा काम कर रही है। दोनों सरकारें जनहित में बड़े फैसले ले रही हैं और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकारी काम कर रही हैं।

वहीं भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में जब भारतीय जनता पार्टी ने देश की सत्ता संभाली थी तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया के टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल थीं। लेकिन अब 2022 में हमारी अर्थव्यवस्था टॉप 5 में अर्थव्यवस्थाओं में आ गई है। दुनिया भर के अर्थशास्त्रियों का मानना है कि 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में हो जाएगी। वहीं अमृत काल समाप्त होते होते 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। रक्षामंत्री ने देश की सेनाओं के बारे में कहा कि भारतीय सेना आत्मनिर्भर होती जा रही है और जल्द ही हमारे देश में सभी तरह के हथियार, टैंक, गोले और मिसाइलें बनने लगेंगी। इस तरह से रक्षा के क्षेत्र में भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर होगा। वहीं राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की पदयात्रा पर कोई भी कमेंट करने से इंकार कर दिया और कहा कि यह उनका और उनकी पार्टी का मामला है। इस पर वह अपनी ओर से कुछ नहीं कहना चाहते हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Articles

AD
Back to top button