कानपुर देहात

सीडीओ सौम्या ने किया ब्लॉक अमरौधा का किया औचक निरीक्षण, खामियां पाए जाने पर जाताया रोष, लगाई फटकार

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा ब्लॉक अमरौधा का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय परियोजना निदेशक, समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी ने स्थापना कक्ष का निरीक्षण किया.

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा ब्लॉक अमरौधा का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय परियोजना निदेशक, समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी ने स्थापना कक्ष का निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय स्थपना लिपिक मौके पर उपस्थित नहीं पाए गए जिसका कारण पूछने खंड विकास अधिकारी द्वारा यह अवगत कराया गया कि वे बिना सूचना के अवकाश पर है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित स्थापना लिपिक का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रांट रजिस्टर, शिकायत पंजिका आदि रजिस्टरों का अवलोकन किया गया जो कि अद्यतन पाए गए, वहीँ ब्लॉक में उपस्थित कर्मचारियों की मेजो पर नेम प्लेट लगी नहीं पायी गयी.

जिस पर खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि तत्काल नेम प्लेट लगवाई जाए साथ ही सम्बन्धित अलमारियों में फाइलों की क्रमवार सूची लगायी जाए। वहीं ब्लॉक के पीछे अत्यंत गंदगी पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए शीघ्र ही साफ़-सफाई कराएं। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ब्लॉक की दीवारों को जीर्णोद्धार करते हुए कायाकल्प कराए जाने हेतु खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए। प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के कार्यों में धीमी प्रगति होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सॉफ्टवेयर में आधार लिंक कराने के निर्देश दिए।

वहीँ ब्लॉक परिसर में स्थित सी०एस०सी० एवं पी०एस०सी० का भी निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में यह देखा गया कि प्रसव कक्ष में प्रसव का कार्य नहीं किया जाता है एवं प्रसव कक्ष में अत्यंत गंदगी भी है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित डॉक्टर एवं खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रसव कक्ष की समस्त व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त करते हुए प्रसव कार्य प्रशव कक्ष में कराया जाए यदि ऐसा नहीं पाया जाता है सम्बंधित की विरुद्ध कार्यवाही की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक परिसर ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव पर ज्यादा से ज्यादा झंडे लगाये जाने हेतु ग्रामवासियों को प्रेरित करें ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

जिसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम नगसिया का निरीक्षण, निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत सचिव मौके पर उपस्थित मिले , उन्होंने सम्बंधित ग्राम पंचायत सचिव से ग्राम पंचायत सम्बंधित अभिलेख चाहे गए जिस पर ग्राम पंचायत सह्सिव द्वारा समस्त अभिलेख प्रस्तुत नहीं किये गए, उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सचिव को चेतवानी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए एवं सचिव द्वारा समस्त अभिलेख आगामी दो दिवस के अन्दर स्वयं प्रस्तुत होते हुए नही दिखाए जाते है तो उनके द्वारा यह नहीं किया जाता है तो सम्बंधित सचिव पर प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

सेवानिवृत्त शिक्षिका को दी गई भावभीनी विदाई

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उच्च प्राथमिक विद्यालय सरवनखेड़ा की प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी की सेवानिवृत्ति को लेकर…

27 minutes ago

अमरौधा: विकास की नई राह, नरेगा, रिचार्ज शाफ्ट और ओपन जिम पर फोकस!

कानपुर देहात। विकास कार्यों को गति देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज…

59 minutes ago

माती में भाजपा का गौरवशाली इतिहास: अटल-आडवाणी से मोदी तक, 46 वर्षों का सफर तस्वीरों में जीवंत

कानपुर देहात: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर देहात इकाई ने पार्टी कार्यालय माती में एक…

1 hour ago

“रायबरेली के शिक्षक नवनीत शुक्ल बने ‘जल चैम्पियन’, पर्यावरण और जल संरक्षण में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से नवाज़े गए”

अमन यात्रा ब्यूरो। रायबरेली के शिक्षक नवनीत शुक्ल बने 'जल चैम्पियन', अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिला…

2 hours ago

गैर शैक्षिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति से नहीं करवाया जाना चाहिए स्कूलों का निरीक्षण

राजेश कटियार,कानपुर देहात। सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह सुनिश्चित करने में…

2 hours ago

This website uses cookies.