कानपुर देहात,अमन यात्रा : मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने सरवनखेडा विकास खण्ड में स्थित स्वयं सहायता समूह के भवन का उद्घाटन किया। यह जनपद का स्वयं सहायता के कार्यो हेतु पहला भवन है, मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस भवन की स्थापना से महिलाएें अपने आपको इससे सम्बद्ध कर ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकती है, साथ ही यहां पर स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं अनेक कार्यो हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी, जैसे धुआं रहित चूल्हा, इसीक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने सरवनखेड़ा, मलासा, और अकबरपुर ब्लाक में क्षेत्र भ्रमण कर मनरेगा के कार्यो का निरीक्षण किया, उसकी प्रगति की जानकारीमुख्य विकास अधिकारी द्वारा ली जायेगी.
ये भी पढ़े- जनहितैषी कार्यो से अधिकारी अपने आप को निष्ठा के साथ करें सम्बद्ध : जिलाधिकारी
मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो की गुणवत्ता मुख्य विकास अधिकारी द्वारा देखी जायेगी साथ ही बाजार क्षेत्र का भी भ्रमण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य मनरेगा के तहत वन ब्लाक वन बाजार योजना को जनपद में लागू कर एक नया उद्हारण प्रस्तुत करना है.
इस बाजार के माध्यम से किसानों के विशिष्ट उत्पादों को शामिल किया जायेगा, साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इससे सम्बद्ध कर इस बाजार में उनके उत्पादों को एक विशिष्ट पहचान दिलायी जायेगी।
कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…
कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…
रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…
कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…
कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…
This website uses cookies.