G-4NBN9P2G16

पुखरायां : सीडीओ सौम्या ने भोगनीपुर तहसील में सुनी जन समस्याएं,दिए निस्तारण के आदेश

उन्होंने कहा कि जो योजनाएं केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं उसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए व लोगों को लाभान्वित किया जाए तथा तहसील में जो प्रकरण लंबित है उसका निस्तारण हर हाल में हो तथा महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं संबंधित शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना जाए व समय से निस्तारण हो।

कानपुर देहात,अमन यात्रा । मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील भोगनीपुर में जन समस्याएं सुनी गई। जिनमें कुल 86  शिकायते प्राप्त हुई  जिनमें से  चार शिकायतें  जोकि  शौचालय एवं  प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित थी को मौके पर ही निस्तारित करते हुए हुए  शिकायतकर्ता को लाभ दिया गया  एवं संबंधित ग्राम सचिव को  निर्देशित किया गया  की भविष्य में ऐसी शिकायतें ना उत्पन्न हो।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन के शीर्ष प्राथमिकता में से एक हैं इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए तथा जो शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत प्रार्थना पत्र दिया जाता है उसका समय से निस्तारण किया जाए ।उन्होंने कहा कि जो योजनाएं केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं उसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए व लोगों को लाभान्वित किया जाए तथा तहसील में जो प्रकरण लंबित है उसका निस्तारण हर हाल में हो तथा महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं संबंधित शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना जाए व समय से निस्तारण हो। अनुपस्थित अधिकारियो का स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए। जिसके पश्चात महोदया द्वारा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में महिला महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर का अवलोकन किया गया अवलोकन में पाया गया कि महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर में शिकायतों का अंकन सही से नहीं किया जा रहा है एवं पूर्व में की गई शिकायतों की आख्या भी अंकित नहीं की जा रही हैं जिस के क्रम में उप जिला अधिकारी को निर्देशित किया गया कि भविष्य में आने वाली शिकायतों को रजिस्टर में सही ढंग से अंकित करते हुए निस्तारण आख्या को भी अंकित किया जाए. इस मौके पर उप जिलाधिकारी भोगनीपुर ,एवम अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

8 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

35 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

58 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.