कानपुर देहात

सीडीओ सौम्या ने रनियां नगर पंचायत भवन निर्माण कार्य एवं अस्थाई संचालित रनियां नगर पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने रनियां नगर पंचायत भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान वहां पर कार्यदायी संस्था सीएनडीएस जेई आदि उपस्थित न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब करने एवं वेतन रोकने के निर्देश दिये।

कानपुर देहात, अमन यात्रा :  मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने रनियां नगर पंचायत भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान वहां पर कार्यदायी संस्था सीएनडीएस जेई आदि उपस्थित न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब करने एवं वेतन रोकने के निर्देश दिये।  मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि इसका निमार्ण कार्य अगस्त 2022 में पूर्ण हो जायेगा, मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन भवन में लगाये जा रहे सामग्री की जांच भी कराये जाने के निर्देश दिये, जिसमें ईट, सरिया, सीमेन्ट, छत, विद्युत वाइरिंग आदि का कराकर रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाये।

ये भी पढ़े-  सीडीओ सौम्या ने नरिहा अस्थाई गौशाला एवं किसरवल वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

उन्होने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि इसमें गुणवत्ता व मानक पर विशेष ध्यान दिया जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाये तथा समय पर सम्पूर्ण कार्य दुरस्त कर ले। इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने अस्थाई संचालित रनियां नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उपस्थित नगर पंचायत के अधिकारियों से कार्यालय के लेखा जोखा के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि  रनियां नगर पंचायत में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये, सभी सफाई कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में सफाई का कार्य ठीक प्रकार से सम्पादित करें.

ये भी पढ़े-  सीडीओ सौम्या ने प्राथमिक विद्यालय नरिहा के प्रधानाध्यापक को दी कड़ी चेतावनी

उन्होंने कहा कि रनियां कस्बे हाईवे के दोनो तरफ अतिक्रमण एवं वाहनों की अवैध पार्किंग को हटवाये तथा जो अतिक्रमण एवं वाहनों की अवैध पार्किंग कर रहा है उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

19 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

2 days ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

2 days ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

2 days ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

2 days ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

2 days ago

This website uses cookies.