अमन यात्रा, कानपुर देहात। जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे अपने विचारों को प्रस्तुत करने एवं नए आविष्कारों को लागू किए जाने हेतु जानी जाती है। उसी क्रम में उत्तर प्रदेश से जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे को पूरे देश में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से विश्व जल दिवस के अवसर पर वर्षा के पानी के बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों एवं तैयारियों को साझा करने का प्रस्ताव मिला है जिसके क्रम में दिनांक 22 मार्च 2023 (बुधवार) को अपराह्न 03:30 बजे जल श्रृंखला वेबिनार के तहत ‘जल प्रबंधन के सर्वोत्तम अभ्यास’ विषय पर मुख्य विकास अधिकारी अपने विचार रखेंगी। अर्चना वर्मा(आईएएस) परियोजना निदेशक, जल शक्ति मंत्रालय(नेशनल वॉटर मिशन, भारत सरकार की विशेष समान्नित उपस्थिति में जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे के साथ साथ कई प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को मौका दिया गया। पूरे भारत वर्ष में जनपद की मुख्य विकास अधिकारी मा० मंत्री विश्वेश्वर टूडू जी जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के समक्ष प्रमुख वक्ता के रूप में जनपद कानपुर देहात से अपने प्रयासों को साझा करेंगी जो की बहुत गर्व का विषय है।
ये भी पढ़े- अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ स्थानांतरण पर दी गई भव्य विदाई
इसी के मद्देनजर जनपद की मुख्य विकास अधिकारी द्वारा, जिलाधिकारी के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों, तैयारियों एवं वाटर बॉडीज की जियो टैगिंग के बारे में सभी के साथ साझा किया जाएगा साथ ही भारत में जल आपूर्ति व संरक्षण के लिए जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल उपयोगिता को लेकर चलाए जा रहे हैं कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा जिससे कोई भी किसान, गरीब व क्षेत्र पानी बिना बर्बाद न हो।
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…
This website uses cookies.