G-4NBN9P2G16

सीडीओ सौम्या पांडे ने अकबरपुर तहसील में सुनी जन समस्याएं एवं समस्याओं का कराया निस्तारण

तहसील अकबरपुर की जन समस्याएं सुनी गयी जिनमें कुल 155  शिकायते प्राप्त हुई  जिनमें से  राजस्व विभाग से 72 शिकायतें 83 अन्य शिकायतें थी जिनमे से 10 शिकायतों  जो कि प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास से सम्बंधित थी उनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील अकबरपुर में जन समस्याएं सुनी गई। जिसमे उनके द्वारा सर्वप्रथम पूर्व में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की जन शिकायतों की समीक्षा की गयी। जिसके पश्चात महोदया द्वारा तहसील अकबरपुर की जन समस्याएं सुनी गयी जिनमें कुल 155  शिकायते प्राप्त हुई  जिनमें से  राजस्व विभाग से 72 शिकायतें 83 अन्य शिकायतें थी जिनमे से 10 शिकायतों  जो कि प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास से सम्बंधित थी उनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन के शीर्ष प्राथमिकता में से एक हैं इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए तथा जो शिकायतकर्ता द्वारा जो भी शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जाता है उसका समय से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं उसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए व लोगों को लाभान्वित किया जाए तथा तहसील में जो प्रकरण लंबित है उसका निस्तारण हर हाल में हो तथा महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं संबंधित शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना जाए व समस्याओं का समय से निस्तारण हो।
महोदया द्वारा अनुपस्थित अधिकारियो से कारण बताओं नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए गए। *जिसके पश्चात महोदया द्वारा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर का अवलोकन किया गया अवलोकन में पाया गया कि महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर में शिकायतों का अंकन नहीं किया जा रहा है एवं पूर्व में की गई शिकायतों की आख्या भी अंकित नहीं की जा रही हैं जिसमे महोदया द्वारा सम्बंधित उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार अकबरपुर को निर्देशित किया गया महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर का अवलोकन प्रतिदिन करते हुए महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से किया जाये एवं यह भी निर्देशित किया गया कि भविष्य में आने वाली शिकायतों को रजिस्टर में सही ढंग से अंकित करते हुए निस्तारण आख्या को भी अंकित किया जाए।
जिसके पश्चात महोदया द्वारा तहसील अकबरपुर में प्रेरणा कैंटीन खोले जाने के सम्बन्ध में स्थान का अवलोकन किया गया, जिसके क्रम में उपजिलाधिकारी अकबरपुर को निर्देश दिए गए कि दिनांक 10-03-2021 से पूर्व प्रेरणा कैंटीन आरम्भ किये जाने के सम्बन्ध में समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए कैंटीन का शुभारंभ किया जाये।इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर, तहसीलदार एवं अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

सड़क हादसा: कानपुर देहात में बोलेरो और ट्रक की टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More

2 hours ago

मोनिका रानी: स्कूल शिक्षा की नई प्रभारी महानिदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More

2 hours ago

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

3 hours ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

4 hours ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

4 hours ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.