उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

सुभासपा मुखिया ओपी राजभर का बड़ा एक्शन,भंग की पार्टी की सभी कार्यकारिणी

लोकसभा चुनाव के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने सुभासपा संगठन पर बड़ा एक्शन लिया है।राजभर ने उत्तर प्रदेश की सभी प्रदेश, मंडल,जिला,विधानसभा और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी भंग कर दी है। राजभर ने कहा है कि अब पार्टी में नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन होगा। 2027 विधानसभा के लिए नया संगठन बनेगा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने सुभासपा संगठन पर बड़ा एक्शन लिया है।राजभर ने उत्तर प्रदेश की सभी प्रदेश, मंडल,जिला,विधानसभा और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी भंग कर दी है। राजभर ने कहा है कि अब पार्टी में नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन होगा। 2027 विधानसभा के लिए नया संगठन बनेगा। सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने इसकी जानकारी दी है। राजभर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड,पश्चिमांचल की मुख्य ईकाई के साथ-साथ समस्त मोर्चों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

बता दें कि सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर यूपी में भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था।घोसी लोकसभा सीट से ओपी राजभर ने अपने बेटे अरविंद राजभर को चुनाव लड़ाया था,लेकिन अरविंद राजभर को करारी हार मिली।सपा प्रत्याशी राजीव राय ने अरविंद राजभर को 162943 लाख वोट से हराया।राजीव राय को 503131 लाख वोट मिले जबकि अरविंद राजभर 340188 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। बता दें कि ओमप्रकाश राजभर इस समय योगी सरकार में मंत्री हैं।लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल होने पर राजभर को मंत्री बनाया गया था।घोसी में अपने बेटे की हार देखकर राजभर भाजपा पर भड़क गए थे। राजभर ने कहा था कि भाजपा की वजह से उनके बेटे की हार हुई।सोशल मीडिया पर राजभर बयान तेजी से वायरल होने लगा।ओपी राजभर ने 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading