विदेश

सूडान में तख्तापलट-  सेना ने सरकार पर धावा बोला; विरोध प्रदर्शनों में 7 नागरिकों की मौत, 140 घायल

सोमवार रात को सेना ने सरकार से सत्ता छीन ली और देश पर शासन का ऐलान कर दिया। इसके बाद लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया सूडान में सेना ने तख्तापलट कर दिया है। सोमवार रात को सेना ने सरकार से सत्ता छीन ली और देश पर शासन का ऐलान कर दिया।

खारतूम :  सोमवार रात को सेना ने सरकार से सत्ता छीन ली और देश पर शासन का ऐलान कर दिया। इसके बाद लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया,  सूडान में सेना ने तख्तापलट कर दिया है। सोमवार रात को सेना ने सरकार से सत्ता छीन ली और देश पर शासन का ऐलान कर दिया। इसके बाद देश के नागरिक सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन प्रदर्शनों में 7 लोगों की जान गई, जबकि 140 लोग घायल हो गए।

तख्तापलट की अगुआई करने वाले नेता जनरल अब्दल फत्ताह अल-बुरहान ने सैन्य-नागरिक शासक समिति को भी भंग कर दिया। इस काउंसिल का गठन दो साल पहले तानाशाह ओमार अल-बशीर को सत्ता से हटाने के बाद देश में डेमोक्रेसी लागू करने के लिए किया गया था।

2023 चुनावों में चुनी गई सरकार को सत्ता सौंपी जाएगी
बुरहान ने देश में आपातकाल लागू कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सेना को देश की हिफाजत करनी होगी। उन्होंने वादा किया कि जुलाई 2023 में चुनाव होंगे और तब चुनी गई सरकार को सत्ता सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश अभी जिस दौर से गुजर रहा है, उससे युवाओं के सपने और देश की उम्मीदें खतरे में आ गई हैं। ​​​​​​

सूडान के सूचना मंत्री, जो अब तक प्रधानमंत्री अब्दल्ला हमदोक के लिए वफादार हैं, उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि परिवर्तन की स्थिति में संविधान सिर्फ प्रधानमंत्री को यह अधिकार देता है कि वे देश में आपातकाल लागू करें, सेना की तरफ से जो कदम उठाया गया है वह अपराध है। हमदोक अब भी कानूनी तौर पर देश के मुखिया हैं।

अमेरिका ने रोकी 70 करोड़ डॉलर की मदद
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमदोक कहां हैं और कैसे हैं, इस बारे में अमेरिका के पास कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल अमेरिका सूडान को दी जाने वाली 70 करोड़ डॉलर की मदद रोक रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सूडान के बारे में आज चर्चा करने वाला है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता करीन जीन पीयरे ने कहा, ‘हम सेना की इन कार्रवाई को अस्वीकार करते हैं और हाउस अरेस्ट में रखे गए प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं की रिहाई की मांग करते हैं।’

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

ट्रैफिक अलर्ट: कानपुर देहात में पुलिस भर्ती समारोह के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला

कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…

9 hours ago

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

1 day ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

1 day ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

1 day ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

1 day ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

2 days ago

This website uses cookies.