G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में बोनस दिया है। इसके अतिरिक्त चार फीसदी महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। बोनस के रूप में 6908 रुपये मिलेंगे। इसका फायदा प्रदेश के 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। योगी सरकार ने राज्यकर्मियों को दिवाली से पहले बोनस देने का एलान कर दिया।
अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस और सभी राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों को बढ़ी हई दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। राज्य कर्मियों को केंद्रीय कर्मियों की तरह चार फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। भत्ते से राज्य सरकार के खजाने पर हर महीने करीब 300 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा। मिल रही जानकारी के मुताबिक बोनस की राशि अधिकतम सात हजार रुपए हो सकती है। यानी प्रत्येक अराजपत्रित कर्मचारी को अधिकतम 7000 रुपये बोनस दिया जा सकता है। बता दें कि यूपी में अराजपत्रित कर्मचारियों की संख्या 14.82 लाख के करीब है। उधर पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए चार फीसदी महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया था।
अब योगी सरकार भी राज्य कर्मियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देगी। महंगाई भत्ता देने की घोषणा पर राज्य कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। डीए वृद्धि का लाभ करीब 10 लाख राज्यकर्मियों, आठ लाख शिक्षकों और पेंशनरों को मिलेगा।
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
This website uses cookies.