G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा ,जालौन उरई। तहसीलदार की अध्यक्षता में नगर में सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय व स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज बाढ़ आपदा प्रबंधन पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें बाढ़ के कारण और बचाव के उपायों पर चर्चा की गई।
तहसीलदार बलराम गुप्ता ने कहा कि बाढ़ प्राकृतिक प्रकोपों में सबसे अधिक विश्वयापी है। अधिक वर्षा के कारण जब वर्षा जल अपने प्रवाह मार्ग (नदी, नाला) से न बहकर आस-पास के क्षेत्रों में फैल जाता है तो वह बाढ़ का रूप धारण कर लेता है।
ये भी पढ़े- मंडी में लगा इलेक्ट्रॉनिक कांटा खराब होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ी
अनेक कारणों से बाढ़ क्षेत्रों में भी मानव रहने के लिए विवश है। बाढ़ विपदा से मनुष्य को जूझना ही पड़ता हैं और हानि को स्वीकार करना पड़ता है, क्योंकि यह एक प्राकृतिक संकट है। यह संकट मानवजन्य भी हैं इससे निपटने के लिए त्वरित उपायों के लिये आपदा प्रबन्धन संस्था की स्थापना आवश्यक है। ताकि बचाव और राहत प्रभावित क्षेत्रों को समय से प्रदान किया जा सके। बाढ़ से निपटने के लिये पूर्व से ही तैयारी कर लेनी चाहिए। नदी, नालों द्वारा किए गए भूमि कटाव जैसे स्थायी नुकसान को रोकने के लिये तटबंधों का निर्माण कर लेना चाहिए। जहां नाले नालियां चोक हों उनकी सफाई कर लेनी चाहिए। क्योंकि चोक नालों से पानी का बहाव रूक जाता है और पानी आसपास के क्षेत्रों में फैल जाता है। अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना चाहिए। क्योंकि वह भी पानी के बहाव को रोकते हैं। इन उपायों को अपनाकर काफी हद तक नुकसान को कम किया जा सकता है। इस मौकेपर नितिन मित्तल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
This website uses cookies.