औरैया

सेल्फी लेने में बिगड़ा युवती का संतुलन यमुना में गिरी

सावन के अंतिम सोमवार को परिजनों व सहेलियों के साथ देवकली मंदिर में दर्शन को आई युवती यमुना पुल से सेल्फी लेने लगी। इस बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह यमुना में जा गिरी।

विकास सक्सेना, औरैया। सावन के अंतिम सोमवार को परिजनों व सहेलियों के साथ देवकली मंदिर में दर्शन को आई युवती यमुना पुल से सेल्फी लेने लगी। इस बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह यमुना में जा गिरी। आस पास के लोगों ने देखा तो चिल्लाना शुरु किया। हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की किसी से बात करते करते वह नदी में कूद गई। गोताखोरों ने मशकक्त कर युवती को यमुना से बाहर निकाला। कोतवाल पंकज मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए अपनी पुलिस जीप से युवती को जिला अस्पताल ले गये। यहां युवती का उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़े-  अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित कुल 155 मरीजों को मिला उपचार

कोतवाली के गांव सुरान के मजरा केसरी का पूर्वा निवासी 20 वर्षीय संध्या पुत्री सिपाही लाल अपने भाई, सहेलियों व गांव के लोगों के साथ देवकली मंदिर दर्शन को आई थी। सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर में भीड़ भी थी। दर्शन के बाद मंगला काली दर्शन करते हुए यमुना पुल पर सहेलियों के साथ पहुंच गई। जहां पर सहेलियों के साथ सेल्फी लेने के चक्कर मे युवती का पैर फिसल गया। जिससे वह नदी में गिर गयी। सूचना पर कोतवाल पंकज मिश्रा पहुंचे और बाढ़  को देखते तैनात एसडीआरएफ टीम को सूचना दी।

एएसडीआरएफ ने युवती को निकाला और  कोतवाल ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुचाया। चिकित्सकों ने युवती का उपचार किया। उधर कुछ प्रत्यक्षदर्शी खुद युवती के नदी में कूदने की बात कह रहे हैं। यमुना में डूबने की खबर पर परिजन व तमाम ग्रामीण भी पहुंच गए। लोगों का कहना था की कोतवाल पंकज मिश्रा की सतर्कता से युवती की जान बच गई।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

12 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

12 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

12 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

13 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

14 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

14 hours ago

This website uses cookies.