G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

सेवा पखवाड़ा के माध्यम से कार्यकर्ता करें सघन जनसम्पर्क : अशोक सिंह राजपूत

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के जिला प्रभारी अशोक सिंह राजपूत ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, तथा स्वच्छता का आयोजन किया जाएगा।

सुशील त्रिवेदी कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के जिला प्रभारी अशोक सिंह राजपूत ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, तथा स्वच्छता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर उनसे जनसम्पर्क व संवाद स्थापित करेंगे ताकि मोदी के सपनों का विकसित भारत अभियान पूर्ण हो सके।

कार्यक्रमों का विवरण-

  • रक्तदान शिविर: प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
  • वृक्षारोपण: एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद द्वारा डाक बंगले में वृक्षारोपण किया गया।
  • स्वच्छता अभियान: 18 से 24 सितंबर के बीच जिले के प्रत्येक मंडल के एक स्कूल तथा एक अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
  • स्वास्थ्य शिविर: 23 सितंबर को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती के अवसर पर प्रत्येक विधानसभा में 60 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
  • गांधी जयंती: 1 अक्टूबर को गांधी जी की प्रतिमाओं को स्वच्छ किया जाएगा तथा 2 अक्टूबर को प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं खादी भंडार की दुकानों से दैनिक जीवन में उपयोगी वस्तुएं खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सदस्यता अभियान की समीक्षा

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ल ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इसमें कुल सदस्यता, ऑफलाइन सदस्यता, ऑनलाइन सदस्यता, सी श्रेणी के बूथों की सदस्यता, और सौ से अधिक सदस्यता वाले बूथों की चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बूथ का 200 के लक्ष्य को समय रहते पूर्ण करने का संकल्प लिया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य

बैठक में प्रमुख रूप से ब्रजेन्द्र सिंह, विघासागर त्रिपाठी, नीरज पांडे, राहुल निषाद, शिवविलास मिश्रा, पंकज सचान, मुकुल पांडे, अनिरुद्ध चौहान, गुजन पाल, रजोल शुक्ला, विकास मिश्रा, और जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्रा ने किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा… Read More

8 minutes ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

43 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

52 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.