G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा ब्यूरो,सुशील त्रिवेदी। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ल ने कहा है कि इसे विभागीय अधिकारियों की संवदनहीनता कहेंगे कि सेवा प्रदाता द्वारा भेजे गए संविदा कार्मिको को अभी तक किसी प्रकार का भुगतान नही किया गया है जब कि उनसे काम लेते हुए 6 माह से भी अधिक का समय बीत चुका है।श्री शुक्ल इटावा जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक को उक्त समस्या की विकरालता पर चर्चा करने पहुंचे जहां उन्होंने इस समस्या को समयबद्धता के साथ हल करने की पहल की। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनपद में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धित समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की।उन्होंने सुखदेवी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्या मन्दिर महेवॉ के परिचारक हर्ष कुमार के ए सी पी निर्धारण में संशोधन हेतु प्रार्थना पत्र पर भी चर्चा की इसके अतिरिक्त दिनेश तोमर सेवा निवृत्त लिपिक के पेंशन प्रकरण पर चर्चा की। इन समस्याओं को निस्तारण के लिए एक सप्ताह की समयसीमा तय की गई है। इस अवसर पर श्री शुक्ल के साथ इटावा जिले के अध्यक्ष अमित कुमार दुबे,जिला सचिव श्री कान्त मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय कुमार पाल आदि उपस्थित रहे।
राजेश कटियार, कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद लाखों पुराने शिक्षकों की नौकरी पर संकट आ गया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने सोशल मीडिया… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल… Read More
जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More
This website uses cookies.