G-4NBN9P2G16
इटावा

सेवा प्रदाता द्वारा भेजे गए कर्मचारियों को वेतन भुगतान अविलम्ब किया जाये_ प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम शुक्ल

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ल ने कहा है कि इसे विभागीय अधिकारियों की संवदनहीनता कहेंगे कि सेवा प्रदाता द्वारा भेजे गए संविदा कार्मिको को अभी तक किसी प्रकार का भुगतान नही किया गया है जब कि उनसे काम लेते हुए 6 माह से भी अधिक का समय बीत चुका है

अमन यात्रा ब्यूरो,सुशील त्रिवेदी। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ल ने कहा है कि इसे विभागीय अधिकारियों की संवदनहीनता कहेंगे कि सेवा प्रदाता द्वारा भेजे गए संविदा कार्मिको को अभी तक किसी प्रकार का भुगतान नही किया गया है जब कि उनसे काम लेते हुए 6 माह से भी अधिक का समय बीत चुका है।श्री शुक्ल इटावा जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक को उक्त समस्या की विकरालता पर चर्चा करने पहुंचे जहां उन्होंने इस समस्या को समयबद्धता के साथ हल करने की पहल की। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनपद में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धित समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की।उन्होंने सुखदेवी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्या मन्दिर महेवॉ के परिचारक हर्ष कुमार के ए सी पी निर्धारण में संशोधन हेतु प्रार्थना पत्र पर भी चर्चा की इसके अतिरिक्त दिनेश तोमर सेवा निवृत्त लिपिक के पेंशन प्रकरण पर चर्चा की। इन समस्याओं को निस्तारण के लिए एक सप्ताह की समयसीमा तय की गई है। इस अवसर पर श्री शुक्ल के साथ इटावा जिले के अध्यक्ष अमित कुमार दुबे,जिला सचिव श्री कान्त मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय कुमार पाल आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

50 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

1 hour ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.