कानपुर

बसपा पंचायत चुनाव से साध रही विधानसभा चुनाव का लक्ष्य, दो दिन में होगी प्रत्याशियों की घोषणा

कानपुर में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होने के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी तेजी पकड़ी है। बसपा भी जल्द ही प्रत्याशियों का नाम घोषित करने जा रही है। जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदारों में ऊहापोह मची है

कानपुर, अमन यात्रा। पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा ने जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया है। अब प्रदेश अध्यक्ष की मुहर लगने के बाद नामों का ऐलान किया जाएगा। पार्टी सभी 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बार बसपा की कोशिश रहेगी कि बहुमत लायक सीटें जीती जाएं और पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया जा सके।

बहुजन समाज पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर दो बार कब्जा कर चुकी है। एक बार मीरा संखवार तो दूसरी बार रीता कुशवाहा जिला पंचायत अध्यक्ष बन चुकी हैं। हालांकि रीता कुशवाहा अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं थीं। सपा के देवेंद्र कटियार ने उन्हेंं पद से हटाकर अध्यक्ष पद हासिल कर लिया था। 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन 2012 और 2017 के चुनाव में एक भी उम्मीदवार नहीं जीता था। जिला पंचायत के चुनाव में भी पार्टी को बहुमत लायक सीटें नहीं मिली थी।

इस बार बसपा नेतृत्व पंचायत चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना चाहता है ताकि विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहे और जीत सुनश्चित की जा सके। पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य के लिए कार्यकर्ताओं पर दांव लगाया है। बसपा का मानना है कि अरसे से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता छोड़कर नहीं जाएंगे और उनकी जीत भी लगभग तय है। जिताऊ और टिकाऊ के फार्मूले पर ही कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक सिद्धार्थ, हेमंत प्रताप सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन किया है। पार्टी दो दिन के अंदर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देगी ताकि समय से नामांकन कर सकें और प्रचार शुरू कराया जा सके।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading