G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, कानपुर देहात। स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी पहले कर चुके हैं। उसी दौरान मुख्यमंत्री ने नेताओं व अफसरों से स्कूलों को गोद लेने का अनुरोध किया था। उनकी अपील के बाद भी अब तक पूरे प्रदेश में मात्र 8082 विद्यालय गोद लिए गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इस पर अफसोस जताया है और सभी बीएसए को निर्देश दिए हैं कि इसके लिए और प्रयास किए जाएं। अब मंडल और जिलास्तर पर तैनात शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से एक-एक विद्यालय को गोद लेकर उसका समुचित विकास करने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के प्रति बच्चों व अभिभावकों का रुझान बढ़ाने के लिए स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। अब वहां सभी अवस्थापन सुविधाएं देकर पठन-पाठन का माहौल बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। जो जनप्रतिनिधि या अधिकारी जिस विद्यालय को गोद लेंगे उसमें जोभी अवस्थापन सुविधाएं नहीं होंगी उसे उनको पूर्ण करना है।
शौचालय, पेयजल, पर्याप्त फर्नीचर और स्मार्ट क्लास जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना गोद लेने वाले व्यक्ति का काम होगा। यह अभियान राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षा के भविष्य को आकार देने और प्राथमिक विद्यालयों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। सभी जनप्रतिनिधियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से कम से कम एक परिषदीय विद्यालय को गोद लेना होगा। इस संदर्भ में बेसिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.