स्कूल मर्जर के विरोध में 27 जून को शिक्षक बीईओ को सौंपेंगे ज्ञापन, जताएंगे विरोध

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रांतीय निर्देशानुसार पेयरिंग के नाम पर विद्यालयों के मर्जर के विरोध में 27 जून 2025 को सभी विकासखण्डों में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया जायेगा।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रांतीय निर्देशानुसार पेयरिंग के नाम पर विद्यालयों के मर्जर के विरोध में 27 जून 2025 को सभी विकासखण्डों में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया जायेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने शासन की स्कूल मर्जर व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस आदेश से गरीब मजलूमों के बच्चों से शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार छीना जा रहा है।

शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत बच्चों को 1 किलोमीटर की परिधि के अंदर विद्यालय उपलब्ध कराना आवश्यक है किंतु इस व्यवस्था में विद्यालय 3-5 किमी दूर हो जाएंगे। जहां पर नन्हें मुन्ने बच्चों को जाना कठिन होगा और उनकी शिक्षा व्यवस्था भंग हो जाएगी अथवा निजी विद्यालयों में उनका शोषण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अशोक सिंह राजावत ने कहा कि शासन के इस काले शासनादेश को स्वीकार नहीं किया जाएगा और जनपद का शिक्षक इस शासनादेश के विरोध में संघर्ष हेतु तैयार है। महामंत्री राम कुमार कटियार ने कहा कि 27 तारीख को प्रत्येक विकासखंड में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक / शिक्षिकाएं एकत्रित हो ज्ञापन के माध्यम से अपनी भावनाओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि मर्जर या पेयरिंग शिक्षा के गुणवत्ता बढ़ाने की बजाय बच्चों की ऊर्जा, समय और रुचि को बलि देने जैसा है। शिक्षकों के संदर्भ में भी यह मर्जर एक अघोषित विस्थापन है जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संरक्षक संजय सचान ने कहा कि प्रांतीय निर्देशानुसार आगामी 27 जून को बीआरसी पर बीईओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। जनपद के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक अपने-अपने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्कूल मर्जर की अव्यवहारिक व्यवस्था को समाप्त करवाने में अपना योगदान दें।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

32 minutes ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

37 minutes ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

42 minutes ago

कानपुर देहात में युवक ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…

52 minutes ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…

57 minutes ago

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

15 hours ago

This website uses cookies.