G-4NBN9P2G16
यूपी। इलिया, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने कम्पोजिट विद्यालय कौड़िहार के प्रधानाध्यापक अशोक वर्मा को स्कूल की सामग्री चोरी और कार्य में लापरवाही के मामले में निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक के निलंबन के बाद पिछले डेढ़ वर्षों से ग्रामीणों के बीच चले आ रहे विवाद का समाधान हो गया है।
प्रधानाध्यापक पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह वर्ष 2022 में वद्यिालय के एमडीएम की थाली, गिलास, गेहूं, अग्निशमन यंत्र, बिजली की केबल को घर ले जा रहे थे। घर ले जाते वक्त ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को रंगे हाथ पकड़ कर उनका वीडियो भी बना लिया था। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। लंबे समय से मामला ठंडे बस्ते में पड़े रहने के बाद पिछले महीने ग्रामीण एक बार फिर सक्रिय हुए और संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मामले से संबंधित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को दिया। जिस पर उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए को तत्काल जांच कर करवाई किए जाने का आदेश दिया। मौके पर पहुंचे बीएसए ने जांच करने के एक पखवारे बाद प्रधानाध्यापक अशोक वर्मा को निलंबित कर दिया है। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है।
भाषा की सर्वोत्तम उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम है हिन्दी। हिन्दी की सहजता, सरलता, सरसता अद्वितीय है। प्रत्येक… Read More
कानपुर देहात- शुक्रवारको जनपद कानपुर देहात से ट्रक यूनियन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी राघव अग्निहोत्री ने बताया कि पूरे उत्तर… Read More
पुखरायां।रसूलाबाद कोतवाल हरमीत सिंह का अकबरपुर थाने में स्थानांतरण हो जाने के चलते शुक्रवार को उनके सम्मान में थाना परिसर… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के विकासखंड मलासा स्थित बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शुक्रवार को मंडलीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का भव्य… Read More
कानपुर देहात। खंड शिक्षा अधिकारी संघ कानपुर देहात ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी को… Read More
कानपुर देहात। युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव और अवसाद की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को संस्कृति कॉलेज ऑफ फार्मेसी… Read More
This website uses cookies.