G-4NBN9P2G16

स्वस्थ आहार एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता पर दिया जोर

विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय  में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत महिला पोषण एवं योग विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ रीना आर्य ने की।

दिबियापुर,औरैया। विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय  में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत महिला पोषण एवं योग विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ रीना आर्य ने की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ यस कुमार ने  महिला पोषण एवं स्वास्थ्य के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि वर्तमान भारत में कुपोषण एक समस्या के रूप में उभर कर सामने आया है। इसका सबसे बड़ा कारण परम्परागत फूड कल्चर की समाप्ति एवं जीवन शैली में बदलाव  हैं। कुपोषण ने सबसे अधिक महिलाओं को प्रभावित किया है।

ये भी पढ़े-   बेटी घर का गहना है : लक्ष्मी पोरवाल

इसकी वजह से उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। मुख्य वक्ता ने इस समस्या से निपटने के लिए स्वस्थ आहार विहार एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर मोहित तिवारी एवं संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ  श्री नंदन पांडेय ने भी भाग लिया। अध्यक्षीय भाषण के तहत डॉक्टर रीना आर्य ने मिशन शक्ति एवं उसके उद्देश्य  से विद्यार्थियों को परिचित कराया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

6 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

33 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

56 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.