कानपुर

स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण: अव्यवस्था और अनुपस्थिति पर कड़ी कार्रवाई

कानपुर के स्वास्थ्य केंद्रों पर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. उदय नाथ के नेतृत्व में ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किए गए, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं।

कानपुर नगर: कानपुर के स्वास्थ्य केंद्रों पर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. उदय नाथ के नेतृत्व में ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किए गए, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। साफ-सफाई की कमी और बड़ी संख्या में कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

सुबह 8:30 बजे, CMO डॉ. उदय नाथ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौबेपुर का निरीक्षण किया। यहां चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई, जिसे खेदजनक बताया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यशोवर्धन सिंह को तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और इस संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान, नियमित स्टाफ में वार्ड आया अपराजिता, फार्मासिस्ट सतेन्द्र कुमार, फार्मासिस्ट वंदना संचान, और एन.एम.ए. एकराम अनुपस्थित पाए गए। वहीं, संविदा पर कार्यरत डी.एस. शुभम यादव और ऑप्टोमेट्रिस्ट नेहा साहू भी गैर-हाजिर मिले। इन सभी का एक दिन का वेतन बाधित कर दिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक को दो दिनों के भीतर अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

निरीक्षण अभियान के तहत, अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक दौरा किया, जहां व्यापक अनुपस्थिति देखने को मिली:

  • डॉ. रमित अशोक कुमार रस्तोगी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ने सुबह 9:30 बजे डी.टी.सी. गुजैनी का निरीक्षण किया, जहां 10 लोग अनुपस्थित मिले। इसके बाद, सुबह 10:23 बजे यू.पी.एच.सी. अहिरवा में तीन लोग अनुपस्थित पाए गए। हालांकि, अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कांशीराम कॉलोनी और यू.पी.एच.सी. सजारी में सभी कर्मी उपस्थित मिले।
  • डॉ. यू.बी. सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और डॉ. राजेश्वर सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ने सुबह 9:15 बजे डी.टी.सी. सर्वोदय नगर का संयुक्त निरीक्षण किया, जहां केंद्र में ताला लगा पाया गया, और समस्त स्टाफ को अनुपस्थित माना गया। इसके बाद, डी.टी.सी. नवाबगंज में 12 कर्मी अनुपस्थित मिले। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योरा में 08 कर्मी और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में तीन कर्मी अनुपस्थित पाए गए।
  • डॉ. एस. पी. यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ने सुबह 10:26 बजे डी.टी.सी. कैंट का निरीक्षण किया, जहां एक चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। डी.टी.सी. अनवरगंज में 05 कर्मी और यू.पी.एच.सी. चाचा नेहरू में 05 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

इन सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनका एक दिन का वेतन अवरुद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। CMO ने स्पष्ट किया है कि यह निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने थाना रुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया, पैदल गश्त कर जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने थाना रुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था…

15 hours ago

गणेश चतुर्थी: कानपुर देहात के एसपी ने कहिंजरी में की पूजा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कानपुर देहात: पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।…

15 hours ago

महिला ने देवर के विरुद्द दर्ज कराई गाली गलौज,मारपीट की रिपोर्ट,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात। जनपद के मूसानगर थाना क्षेत्र के कछगांव से एक मामला सामने आया है।एक…

16 hours ago

सचेंडी की ₹13 लाख की चोरी का खुलासा, चौकी इंचार्ज शेर सिंह की तत्परता ने दिलाया कानपुर पुलिस को श्रेय

कानपुर नगर/कानपुर देहात: कानपुर नगर और कानपुर देहात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में दो…

17 hours ago

दहेज उत्पीड़न से आत्महत्या के मामले में आरोपी को 5 साल की जेल

कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस के 'ऑपरेशन कनविक्शन' के तहत, थाना मंगलपुर पुलिस की प्रभावी…

18 hours ago

दुष्कर्म के आरोपी को कानपुर देहात पुलिस ने दबोचा

कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस ने अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक और…

18 hours ago

This website uses cookies.