G-4NBN9P2G16
बांदा,अमन यात्रा । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशानुसार जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों से सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि हम लोंगो की थोडी सी भूल में बडी से बडी घटनायें हो जाती हैं, जिसमें व्यापक जागरूकता की आवश्यकता है ताकि किसी भी र्प्रकार घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी प्राप्त निर्देशानुसार अपने-अपने से सम्बन्धित दायित्वों को भली प्रकार निर्वहन करें तथा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित हो रही घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। उन्होंने कहा इस दिशा में ज्यादा से ज्यादा लोंगो में जन जागरूकता पैदा करने की जरूरत है।
सभी को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिससे सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में आम जन को जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के बारे में समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन, इलेक्ट्रानिक चौनल तथा होर्डिंग, सोशल मीडिया, पम्पलेट, हैण्डबिल तथा एल0ई0डी0 डिस्प्ले के द्वारा लोंगो को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 उमाशंकर त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीनिवास मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्त, उप जिलाधिकारी सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मूसानगर थाना क्षेत्र के लेवामऊ गांव में एक 36 वर्षीय युवक ने… Read More
पुखरायां। आज डिप्टी सीएमओ डॉ दिनेश कुमार सिंह ने हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर गांव में बुधवार को एक 13 वर्षीय… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) ने टीईटी अनिवार्यता को समाप्त करने… Read More
कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक… Read More
कानपुर। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर में शैक्षिक सत्र 2025-26 के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा अभिनंदन… Read More
This website uses cookies.