उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़,आरोपी गिरफ्तार

गजनेर। थाना गजनेर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0106/2024 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त समीम उर्फ सलीम पुत्र वसीम निवासी ग्राम भगवन्तपुर थाना घाटमपुर कानपुर नगर उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया

अमन यात्रा ब्यूरो गजनेर। थाना गजनेर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0106/2024 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त समीम उर्फ सलीम पुत्र वसीम निवासी ग्राम भगवन्तपुर थाना घाटमपुर कानपुर नगर उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। कृपया अवगत कराना है कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक कुमार सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक रेन्ज कानपुर जोगेन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अकबरपुर के कुशल नेतृत्व में थाना गजनेर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर एक सफेद कपड़े में सील सर्व मोहर मय नमूना मोहर महमूला व तमन्चा बनाने के उपकरण, एक अदद पंखा, एक साइकिल की रिम, एक अदद तमन्चा 12 बोर बना, दो तमन्चा 12 बोर अधबने, एक रायफल 315 बोर अधबनी, 03 नाल 315 बोर अलग-अलग साइज, 06 नाल 12 बोर अलग-अलग साइज तमन्त्रों की बनी हुयी बाड़ी, एक लोहे की प्लेट, 05 ट्रेगर, 10 स्प्रिंग छोटे बड़े, 03 लकड़ी की चाप, 20 स्क्रू, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद कारतूस 12 बोर जिसकी पेंदी पर चोट का निशान, 02 अदद कारतूस 12 बोर, 01 हेक्सा मय ब्लेड, 01 हथौड़ी, 01 छेनी, 01 सुम्मी, 01 सड़सी, 01 प्लास, 01 पेंचकस, एक तिकोनी रेती, तीन टुकड़ा रेगमाल, एक टार्च, एक बोतल प्लास्टिक की, कोयला कुछ जला कुछ बुझा, चार अदद गुटखा एसएनके व एक अदद माचिस बरामद की गयी तथा अभियुक्त समीम उर्फ सलीम पुत्र वसीम निवासी ग्राम भगवन्तपुर थाना घाटमपुर कानपुर नगर उम्र करीब 28 वर्ष को दिनांक 06.05.2024 समय 04.10 बजे नहर कोठी खनपना पुलिया के पास थाना गजनेर कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
anas quraishi
Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button