कानपुर देहात

हरितालिका तीज पर्व पर कल शिक्षिकाओं का रहेगा अवकाश

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकाओं के लिए 2025 में हरियाली तीज (27 जुलाई रविवार) या हरितालिका तीज (26 अगस्त मंगलवार) में से किसी एक दिन ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकाओं के लिए 2025 में हरियाली तीज (27 जुलाई रविवार) या हरितालिका तीज (26 अगस्त मंगलवार) में से किसी एक दिन ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। यह व्यवस्था न सिर्फ पारंपरिक पर्वों की महत्ता को बनाए रखती है बल्कि स्कूल शिक्षा व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से लागू की गई है।

अगर कोई शिक्षिका हरियाली तीज के दिन (27 जुलाई 2025) अवकाश का उपभोग कर चुकी हैं तो उन्हें हरितालिका तीज (26 अगस्त 2025) के दिन पुनः छुट्टी नहीं दी जाएगी। यानी दोनों पर्वों के लिए अलग-अलग अवकाश स्वीकृत नहीं होगा केवल एक पर्व का ही अवकाश लिया जा सकता है।

यह नियम तीज पर्व के विशेष अवकाश में स्पष्ट रूप से उल्लिखित है। यह निर्देश उस स्थिति में और महत्वपूर्ण हो जाता है जब त्योहार के समय विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों का संचालन भी सुचारू बनाए रखना आवश्यक हो। महिला शिक्षकों के हितों का ध्यान रखते हुए प्रशासन ने पारदर्शिता और न्यायसंगत व्यवस्था लागू की है जिससे किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न बने।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिजन बेहाल

रनियां। कानपुर - सिकंदरा हाईवे पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध…

3 hours ago

कानपुर देहात में बगैर वन विभाग के पूर्व अनुमति के काटे सागौन के 36 पेड़

कानपुर देहात के थाना मूसानगर क्षेत्र में बगैर अनुमति के प्रतिबंधित प्रजाति के सागौन वृक्षों…

4 hours ago

सभासद सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रनियां। गजनेर थाना क्षेत्र के बहावलपुर स्थित एक तेल डिपो के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में…

5 hours ago

भोगनीपुर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली परिसर में सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में संभ्रांत नागरिकों संग…

6 hours ago

संगठन विस्तार के लिए शिक्षक संघ का दौरा

पुखरायां, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) ने संगठन को मजबूत करने…

7 hours ago

आपसी सौहाद्र के साथ मनाएं गणेश चतुर्थी व बारावफात का पर्व, न फैलाएं अराजकता

कानपुर देहात। सिकंदरा थाना परिसर में सोमवार को तहसीलदार की अध्यक्षता में संभ्रांत नागरिकों संग…

7 hours ago

This website uses cookies.