हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया भैया दूज पर्व

पुखरायां सहित कई गांवों में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर जहां बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर लंबी आयु की कामना की वहीं भाईयों ने बहनों की रक्षा का वचन दिया।

पुखरायां कानपुर देहात। पुखरायां सहित कई गांवों में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर जहां बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर लंबी आयु की कामना की वहीं भाईयों ने बहनों की रक्षा का वचन दिया। ध्यान रहे कि भैया दूज का पर्व दीवाली के बाद मनाया जाता है। भैया दूज पर्व का उदेश्य भाई व बहन के पावन संबंध व प्रेमभाव की स्थापना करना है।

इस दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी स्वस्थ तथा दीर्घायु होने की मंगल कामना करती है। भैया दूज पर्व की कथाओं के मुताबिक सूर्य नारायण भगवान की पत्नी का नाम छाया की कोख से एक लड़की यमुना तथा एक लड़का यमराज जन्म लिया था। बहन यमुना अपने भाई यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। बहन यमुना ने अपने भाई यमराज से अपने मित्रों के साथ घर पर भोजन करने के लिए निवेदन किया।

यमुना ने अपने भाई यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया। यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं और कोई भी मुझे अपने घर नही बुलाना चाहता है। बहन सद्भावना से मुझे बुला रही है तो बहन की आज्ञा का पालन करना मेरा धर्म है। कहा जाता है कि यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बहन यमुना ने जल्द से स्नान करके अपने भाई यमराज को तिलक लगाकर पूजन करके भोजन कराया।यमराज ने बहन यमुना के अतिथि सत्कार से प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया। बहन यमुना ने अपने भाई से वर मांगा कि मेरे भाई प्रतिवर्ष मेरे घर आए और संसार में हर बहन मेरी तरह इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करे। भाई यमराज ने अपनी बहन यमुना को वचन व अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की और चल गए।

इसी दिन से ही भैया दूज पर्व की परंपरा बनी। मान्यता है कि जो भी भाई बहन का अतिथि सत्कार स्वीकार करते है, उन भाई को यमराज से कोई भय नही रहता है। तभी से भैया दूज का त्योहार बहने बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भैयादूज पर बहनें यमराज एवं यमुना का पूजन करके अपने भाईयों की स्वस्थ तथा दीर्घायु होने की मंगल कामना करती है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

1 hour ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

1 hour ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

2 hours ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

2 hours ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

2 hours ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

5 hours ago

This website uses cookies.