कानपुर देहात

हर घर झंडा अभियान के तहत जिला जज द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया

13 अगस्त 2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी मुहैया कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्णय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान अधिक से अधिक वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के माध्यम से कराये जाने हेतु प्रचार-प्रसार कराकर जनता को जागरूक करने के प्रयास स्वरूप प्रचार वाहन को रवाना किया गया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  :  13 अगस्त 2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी मुहैया कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्णय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान अधिक से अधिक वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के माध्यम से कराये जाने हेतु प्रचार-प्रसार कराकर जनता को जागरूक करने के प्रयास स्वरूप प्रचार वाहन को रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश लाल चंद्र गुप्ता ने प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार होने से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

ये भी पढ़े-  अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई

जिले में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोग अदालत लगाई जाएगी। जिसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामले निस्तारित कराए जाएंगे। वाहन अकबरपुर,रसूलाबाद तहसील के सार्वजनिक स्थानों, गांवों व दूर-दराज वाले स्थानों पर जाकर लोक अदालत की तिथि व अन्य के बारे में प्रचार-प्रसार करेगा। इस दौरान जिला जज लाल चंद्र गुप्ता ने कोर्ट परिसर में हर घर झंडा अभियान के तहत वकीलों के साथ मिलकर तिरंगा रैली भी निकाली, जिसका उद्देश्य जनता के मन में राष्ट्र भक्ति को जाग्रत करना है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

35 minutes ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

40 minutes ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

47 minutes ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

52 minutes ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

57 minutes ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

4 hours ago

This website uses cookies.