कानपुर देहात

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात के वन विभाग ने सोमवार को एक भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली।

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कानपुर देहात के वन विभाग ने सोमवार को एक भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली। इस रैली का मकसद लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना जगाने के लिए प्रेरित करना था।


शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यह रैली सिर्फ तिरंगा फहराने का आह्वान नहीं थी, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी थी, जिन्होंने देश की आजादी और तिरंगे के सम्मान के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। संस्कृति अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों पर आयोजित इस रैली को प्रभागीय वनाधिकारी ए.के. पाण्डेय ने माती मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व क्षेत्रीय वन अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने किया।

माती से अकबरपुर तक गूंजे देशभक्ति के नारे

वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से सजी यह तिरंगा रैली माती मुख्यालय से शुरू होकर नबीपुर, जैनपुर, बाराजोड़, आघू कमालपुर और अकबरपुर जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान रास्ते भर ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम’ जैसे देशभक्ति के नारे गूंजते रहे, जिससे स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। रैली में वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा, कई स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

16 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

17 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

17 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

18 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

18 hours ago

बसपा नेता जीतेंद्र संखवार ने जताया शोक, मृतक कार्यकर्ता के परिजनों को दिया ढांढस

कानपुर देहात: भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अल्लापुर गांव में बीते शनिवार को बहुजन समाज पार्टी…

19 hours ago

This website uses cookies.